Hindi News / Dharam / Holi 2024 Holi Colors Spread Across The Country Make The Festival More Special In These Ways

Holi 2024: देशभर में चढ़ा होली का रंग, इन तरीकों से बनाए त्योहार को और भी खास

India News(इंडिया न्यूज), Holi 2024: आज होली का पर्व पूरे देशभर में मनाया जा रहा है, चारों तरफ हर्ष और उल्लास देखने को मिला। क्षेत्रीय विविधा के कारण इस त्योहार का नाम भी हर जगह अलग है। होली के दिन क्या करना चाहिए, ये जानना बहुत आवश्यक है, क्योंकि कई लोग आध्यात्म के नजरिए से […]

BY: Shalu Mishra • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज), Holi 2024: आज होली का पर्व पूरे देशभर में मनाया जा रहा है, चारों तरफ हर्ष और उल्लास देखने को मिला। क्षेत्रीय विविधा के कारण इस त्योहार का नाम भी हर जगह अलग है। होली के दिन क्या करना चाहिए, ये जानना बहुत आवश्यक है, क्योंकि कई लोग आध्यात्म के नजरिए से न देखकर, इसे केवल मनोरंजन का त्योहार मानते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं होली से जुड़ी कुछ खास जानकारियां।

देश में होली का उत्साह

आज यानि कि 25 मार्च को रंगों का उत्सव होली का पर्व मनाया जा रहा है। हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है। इस दिन लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल और रंग लगाकर, सारे गिले-शिकवे भूलकर साथ में होली का त्यौहार मनाते हैं। रंग और खुशियों के इस पर्व की धूम देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी कई जगहों पर भी देखने को मिलती है। देश के अलग-अलग जगहों पर होली के विभिन्न रंग देखने को मिलते हैं। होली को ‘फगुआ’, ‘धुलेंडी’, ‘धूलिवंदन’ और ‘दोल’ नाम से भी जाना जाता है।

ग्रहण के दिन जन्मे बच्चों का राज खुला! सूर्य या चंद्र ग्रहण में जन्म लेने वालों की किस्मत में क्या लिखा है?

Holi 2024

होली और आध्यात्म 

इसी के साथ होली के दिन अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा करने का भी विशेष महत्व बताया जाता है। होमली सिर्फ रंगों का, पकवानों का और मनोरंजन का पर्व नहीं है बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। पूजा-पाठ करने से मन को जो तसल्ली मिलती है, वो इस संसार में और कहीं नहीं है। आइए देखते हैं कि किन तरीकों से आप इस त्योहार को और ज्यादा सुकूनदायक बना सकते हैं।

Taapsee Pannu ने उदयपुर में Mathias Boe से रचाई शादी, यहां देखें मेहमानों की तस्वीरें

होली के दिन क्या करना आवश्यक है

होली के दिन स्नान कर साफ कपड़े पहनकर सबसे पहले गुलाल देवी-देवता को चढ़ाएं, पहले भगवान को होली की शुभकामाएं दें।

होली के दिन राधा-कृष्ण की पूजा आवश्य तौर पर करें, क्योंकि होली को मनाने की प्रथा ही इनसे चली आ रही है।

होली के दिन मां लक्ष्मी को लाल गुलाल, फूल अर्पित करें ताकि वो अपनी कृपा आ पर बनाए रखें।

Lok Sabha Election: पत्नी के टिकट कटने से नाराज असम के MLA भरत चंद्र नाराह ने छोड़ी कांग्रेस, पत्नी तीन बार की सांसद

Tags:

Breaking India NewsHoli 2024India newslatest india newstoday india newsTrending
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue