<
Categories: धर्म

Holi 2026: होलिका में किन पेड़ों की लकड़ी नहीं जलानी चाहिए? किनका कर सकते इस्तेमाल, जानिए इनका ज्योतिष महत्व

Holika Dahan 2026: फाल्गुन पूर्णिमा की रात को लोग मिलकर होलिका जलाते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनके जीवन से दुख, तनाव और बुरी ऊर्जा दूर हो जाए. होलिका के दिन कई लकड़ियों का ढेर इकट्ठा कर आग लगाई जाती है. लेकिन, ज्योतिष शास्त्र में कुछ लकड़ियों का होली में दहन करना वर्जित बताया गया है. आइए जानते हैं इन लकड़ियों के बारे में-

Holika Dahan 2026: ये सच है कि, भारत संस्कृति विविधताओं से भरा हुआ देश है. यहां परंपराओं ने संस्कृति को जीवंत बनाए रखा है. इसलिए हर त्योहार को पूरी निष्ठा और परंपरा के साथ मनाया जाता है. होली का त्योहार भी इनमें से एक है. जी हां, होली हिंदुओं के लिए सबसे खास त्योहारों में से एक है. माना जाता है कि, होलिका दहन के साथ सभी बुराइयों का नाश होता है. फाल्गुन पूर्णिमा की रात को लोग मिलकर होलिका जलाते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनके जीवन से दुख, तनाव और बुरी ऊर्जा दूर हो जाए. होलिका के दिन कई लकड़ियों का ढेर इकट्ठा किया जाता है. इसके बाद लकड़ी के इस ढेर में आग लगाई जाती है. लेकिन, ज्योतिष शास्त्र में कुछ लकड़ियों का होली में दहन करना वर्जित बताया गया है. अब सवाल है कि आखिर इस बार होलिका दहन कब होगा? होलिका में किन पेड़ों की लकड़ियां नहीं लजाना चाहिए? आइए जानते हैं इस बारे में-

होली 2026 कब है?

आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2026 में होली  4 मार्च 2026, बुधवार को मनाई जाएगी. वहीं, होलिका दहन 3 मार्च 2026, मंगलवार को अर्धरात्रि में किया जाएगा. मान्यता है कि होलिका दहन के दिन जलाई गई अग्नि मन की नकारात्मक सोच जैसे गुस्सा, जलन और अहंकार को खत्म करता है. इसलिए होलिका दहन करते समय सही सामग्री का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी माना जाता है.   

किन पेड़ों की लकड़ी जलाने से बचें?

पीपल: बहुत पवित्र पेड़ माना जाता है, इसे जलाना अशुभ समझा जाता है. 
शमी: पूजा में इस्तेमाल होने वाला पेड़ है, इसे नहीं जलाना चाहिए. 
आम: शुभ कामों में आम के पत्ते लगाए जाते हैं, इसलिए इसकी लकड़ी न जलाएं. 
आंवला: धार्मिक और औषधीय महत्व वाला पेड़ है.  
नीम: सेहत के लिए फायदेमंद और पवित्र माना जाता है.  
केला: पूजा-पाठ में काम आता है. 
शोक: खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. 
बेल: भगवान शिव को प्रिय है, इसलिए इसे जलाने से बचें.

इन चीजों का कर सकते हैं इस्तेमाल?

सूखी लकड़ियां और टहनियां: गिरी हुई या सूखी लकड़ियां सबसे अच्छी रहती हैं.  
एरंड और गूलर की सूखी टहनियां: इन्हें शुभ माना जाता है. 
गाय के गोबर के कंडे: पूजा में खास महत्व है और वातावरण को भी शुद्ध करते हैं. 
सूखी घास और खर-पतवार: आसानी से मिल जाते हैं और पर्यावरण के लिए सुरक्षित हैं. 
नई फसल की बालियां: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना के लिए डाली जाती हैं. 
नारियल, रोली और चावल: पूजा के समय शुभ माने जाते हैं.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST