<

Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी कब है? किस एकादशी तिथि में होगी पूजा, जानिए सही तारीख, मुहूर्त और पारण का समय

Jaya Ekadashi 2026 Date: हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व है. अभी माघ माह चल रहा है. इस महीने जया एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, जया एकादशी का व्रत माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी ति​थि को रखा जाता है. आइए जानते हैं जया तिथि की तारीख और शुभ योग क्या हैं?

Jaya Ekadashi 2026 Date:  हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व है. हर महीने में दो एकादशी होती हैं, जो शुक्ल पक्ष की और कृष्ण पक्ष की एकादशी कहलाती है. इस तरह साल में कुल 24 एकादशी होती है. हालांकि, जब भी मलमास लगता है तो दो एकादशी और बढ़ जाती हैं जिसे- पुरुषोत्तम मास की एकादशी कहते हैं. अगर इन दोनों एकादशी को मिलाकर देखा जाए तो इनकी संख्या 26 हो जाती है. अभी माघ माह चल रहा है. इस महीने जया एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, जया एकादशी का व्रत माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी ति​थि को रखा जाता है. एकादशी की उदयातिथि तिथि में संकल्प करके व्रत और विष्णु पूजन किया जाता है. पौराणिक मान्यता है कि, इस व्रत को करने से भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. अब सवाल है कि आखिर जया तिथि की तारीख और शुभ योग क्या हैं? जया तिथि का महत्व क्या है? किस मुहूर्त में पूजा करें? इस बारे में India News को बता रहे हैं गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी- 

जया एकादशी व्रत की तारीख और योग

पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल एकादशी तिथि का प्रारंभ 28 जनवरी दिन बुधवार को शाम 4 बजकर 35 मिनट से हो रहा है. यह तिथि 29 जनवरी दिन गुरुवार को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट तक है. ऐसे में उदयाति​थि के आधार पर जया एकादशी का व्रत 29 जनवरी गुरुवार को है. इस बार की जया एकादशी पर रवि योग, इंद्र योग और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है. जया एकादशी का दिन पितरों के लिए विशेष होता है. इस दिन आप अपने पितरों की मुक्ति के उपाय कर सकते हैं. 

जया एकादशी व्रत का महत्व

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, जो लोग जया एकादशी का व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं, उन लोगों की आत्माओं को मृत्यु के बाद भूत, पिशाच योनि में नहीं जाना पड़ता है. श्रहरि की कृपा से वे भूत और पिशाच की योनि से मुक्ति पा जाते हैं. ऐसे ही जया एकादशी का व्रत और पूजा का पुण्य अपने पितरों को दान कर देते हैं, जो जो पितर भूत या पिशाच योनि में भटक रहे होते हैं, उनको मुक्ति मिल जाती है.

जया एकादशी मुहूर्त

जया एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त 05:25 ए एम से 06:18 ए एम तक है, वहीं उस दिन का अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12:13 बजे से लेकर 12:56 बजे तक है. जया एकादशी व्रत की पूजा आप शुभ-उत्तम मुहर्त 07:11 ए एम से 08:32 ए एम के बीच कर सकते हैं.

रवि योग में जया एकादशी व्रत

इस बार जया एकादशी पर रवि योग बन रहा है. रवि योग सुबह में 07:11 ए एम से 07:31 ए एम तक है. इस दिन रवि योग केवल 20 मिनट के लिए ही बन रहा है. एकादशी के दिन इन्द्र योग प्रात:काल से लेकर रात में 08 बजकर 27 मिनट तक है, उसके बाद से वैधृति योग है. जया एकादशी पर रोहिणी नक्षत्र प्रात:काल से लेकर सुबह 07:31 ए एम तक है, उसके बाद से मृगशिरा नक्षत्र हैं, जो अगले दिन 30 जनवरी को 05:29 ए एम तक है.

जया एकादशी पारण समय

जया एकादशी का व्रत रखने वाले लोग पारण 30 जनवरी शुक्रवार को करेंगे. जया एकादशी पारण का समय सुबह में 7 बजकर 10 मिनट से सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक है. इस दिन द्वादशी तिथि का समापन दिन में 11 बजकर 09 मिनट पर होगा.

जया एकादशी पर भद्रा का समय

जया एकादशी के दिन भद्रा भी लगेगी. भद्रा सुबह में 07 बजकर 11 मिनट पर लगेगी और यह दोपहर में 01 बजकर 55 मिनट तक रहेगी. इस भद्रा का वास स्थान स्वर्ग लोक में है. स्वर्ग की भद्रा का कोई दुष्प्रभाव धरती पर नहीं होता है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

रात को जवान बेटी को देखते ही हैवान बन जाता था बाप, बिहार से लेकर दिल्ली तक हड़कंप

Bihar Man Physically Assault Own Daughter : 11 साल की उम्र से पीड़िता पढ़ाई की वजह…

Last Updated: April 13, 2026 08:31:41 IST

Hapur : यूपी के हापुड़ में दर्दनाक एक्सीडेंट, 12 सवारियों से भरी बस के उड़े परखच्चे, 6 लोगों की मौके पर मौत

Hapur : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में धौलाना-गुलावठी मार्ग पर एक बस और ट्रक की…

Last Updated: April 13, 2026 07:10:38 IST

Petrol Diesel Price Today 13 April: पेट्रोल-डीजल के दामों में हलचल! अभी भरवाएं टंकी या करें सही मौके का इंतजार?

Petrol Diesel Price Today: भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां‌ (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन…

Last Updated: April 13, 2026 06:03:03 IST

UP Petrol Diesel Price 13 April: पेट्रोल-डीजल के नए दामों ने बढ़ाई टेंशन! यूपी में राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा जोरदार झटका?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 13, 2026 06:02:09 IST

Delhi Weather Today : दिल्ली-NCR के 4 करोड़ लोगों पर आसमान से बरसेगी ‘आफत’, हवाएं बढ़ाएंगी ‘खौफ’

Delhi Weather Today 13 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के चलते लोगों की…

Last Updated: April 13, 2026 05:33:55 IST