Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बहराइच में जमीन और गहनों के पैसे न मिलने से नाराज बेटे ने माता-पिता, दादी और बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला. हत्या करने वाले व्यक्ति की उम्र सिर्फ 27 वर्ष है.
एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या
Uttar Pradesh: होली से सिर्फ एक दिन पहले खून की होली. पिता द्वारा बेची गई जमीन और जेवर के पैसे न मिलने से नाराज बेटे ने अपनी मां, बाप, दादी, और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है.
पुलिस ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रामनगर में संपत्ति विवाद को लेकर एक 27 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है और अपने भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया है.
पुलिस ने आगे कहा कि आरोपी ने जमीन की बिक्री से जुड़े पैसों और गहनों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद अपने पिता, माता, दादी और बहन पर हमला किया, जिनकी उम्र 42 से 80 वर्ष के बीच थी. चारों की मौके पर ही मृत्यु हो गई. जब उसके 33 वर्षीय भाई ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उस पर भी हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.
मृतकों की पहचान बदलू राम (60), उनकी पत्नी संजू देवी (56), बेटी पार्वती (लगभग 42) और शीतला (80) के रूप में हुई है. रात में हल्ला-गुल्ला सुन गांव के ग्रामीण बदलूराम के घर पहुंचे तो देखा कि आंगन में चार लार लाशें बिछी हुई हैं. इसके बाद खुद को गांव के लोगों से घिरा देख निरंकार ने भी अपने सिर पर ईंट से हमला कर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि आरोपी उस समय बहुत गुस्से में हो गया था जब उसके पिता ने उसे जमीन की बिक्री से मिली रकम देने से मना कर दिया था. लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उसका इलाज चल रहा है
Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…
Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…
Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…
Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…
Silver Price 13 November 2026: 13 नवंबर को चांदी की कीमतों में तेजी लौटी. MCX…
Shimla Monkey Viral Video: शिमला में बंदर 81,800 रुपये छीनकर पेड़ पर चढ़ गया और…