<
Categories: मनोरंजन

धुरंधर-2 का नाम अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’, सेंसर बोर्ड ने टीजर को दिया ‘A’ सर्टिफिकेट

रणवीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को रिलीज होगा. सेंसर बोर्ड ने इसके 1 मिनट लंबे टीजर को 'A' सर्टिफिकेट दिया है, जिसकी झलक 23 जनवरी को 'बॉर्डर 2' के साथ दिखेगी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कड़ा मुकाबला साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से होगा.

Dhurandar 2 : अगर आप एक्शन फिल्मों के शौकीन है, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. सुपरस्टार रणवीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के दूसरे भाग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म के मेकर्स ने इसके सीक्वल का नाम तय कर लिया है, जो अब ‘धुरंधर द रिवेंज’ होगा. इस फिल्म का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है और अब इसकी रिलीज से जुड़ी अहम जानकारियां भी बाहर आ गई है. 

सेंसर बोर्ड ने टीजर को दी मंजूरी

सोमवार, 19 जनवरी को फिल्म के टीजर को सेंसर बोर्ड (CBFC) के पास भेजा गया था. खबर है कि बोर्ड ने 1 मिनट से लंबे इस टीजर को देख लिया है और इसे ‘A’ (एडल्ट ओनली) सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है. आपको बता दें कि इस फिल्म के पहले भाग को भी बहुत ज्यादा हिंसा और खून-खराबे वाले सीन की वजह से ‘ए’ सर्टिफिकेट ही मिला था.  इसके बावजूद फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

‘बॉर्डर 2’ के साथ दिखेगी पहली झलक

फिल्म के टीजर को देखने के लिए फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. सनी देओल की बड़ी फिल्म ‘बॉर्डर 2’, जो 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, उसी के साथ ‘धुरंधर द रिवेंज’ का टीजर भी बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा. सिनेमाघरों में दिखाने के कुछ समय बाद इसे यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज कर दिया जाएगा. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का पहला पार्ट अभी भी कई सिनेमाघरों में चल रहा है.

बॉक्स ऑफिस पर होगी ‘यश’ से टक्कर

‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. इसी दिन साउथ के सुपरस्टार यश (KGF फेम) की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज हो रही है. यानी बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा. जहां ‘टॉक्सिक’ का टीजर पहले ही विवादों और चर्चा में है, वहीं ‘धुरंधर’ की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है.

कमाई के मामले में नंबर-1

रणबीर कपूर की ‘धुरंधर’ भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म ने अकेले भारत में ही लगभग 879.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. अगर पूरी दुनिया की बात करें, तो यह ‘दंगल’ के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है, जिसने वर्ल्डवाइड 1328.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. 

Mansi Sharma

Recent Posts

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST