Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Kamada Ekadashi 2026: हिंदु धर्म में हर एकादशी का विशेष महत्व होता है,लेकिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली कामदा एकादशी अपना एक खास महत्व रखती है,इसे कर्ज दूर करने वाली एकादशी भी कहा जाता है,आइए जानते हैं, इस बार यह कब पड़ रही है.
कब है कामदा एकादशी का खास व्रत?
Kamada Ekadashi 2026: सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है. हर एकादशी अपने आप में खास होती है, लेकिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली कामदा एकादशी को बहुत ही फलदायी माना गया है. इसे हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी भी कहा जाता है, इसलिए इसका महत्व और बढ़ जाता है.
मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. “कामदा” का अर्थ ही होता है इच्छाओं को पूरा करने वाली, इसलिए यह व्रत मनोकामना पूर्ति के लिए खास माना जाता है.
पारण (व्रत खोलने का समय):
30 मार्च 2026, सुबह 06:31 बजे से 07:09 बजे तक
धार्मिक ग्रंथों में इस एकादशी को बहुत पुण्यदायी बताया गया है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति के पुराने और वर्तमान पाप खत्म होते हैं. साथ ही यह व्रत मोक्ष की ओर भी ले जाने वाला माना जाता है.इस दिन भक्त भगवान विष्णु का नाम जप, भजन और ध्यान करते हैं. सच्चे मन से व्रत रखने वालों को जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं.
सनातन परंपरा में एकादशी के दिन दान करना बहुत शुभ माना गया है. इस दिन किया गया दान कई गुना फल देता है और भगवान विष्णु को प्रसन्न करता है.गीता में भी कहा गया है-जो दान बिना किसी स्वार्थ के, सही समय और योग्य व्यक्ति को दिया जाए, वही सच्चा (सात्विक) दान होता है.
Nepal PM Balen Shah: नेपाल की नवगठित बालेन शाह सरकार ने शिक्षा में बड़े बदलाव…
AI Robot: एक समय था जब यह सोचना कि कोई रोबोट घर के सारे काम-काज…
Utpal Dutt West Bengal Elections 2026 : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार और आज तक…
Viral Dance Video: इस नन्हे उस्ताद ने अपने मामा-मामी की शादी के लिए एक छोटा…
Aniket Verma: अनिकेत वर्मा की किस्मत तब बदली जब उन्होंने मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 2024…
MI vs KKR predicted playing XI: रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में MI और…