<

लड़की ने मांगा शुगरफ्री गन्ने का जूस, दुकानदार ने लगाया देसी जुगाड़, वीडियो देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मजेदार प्रायोजित वीडियो खूब हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की गन्ने के जूस वाले से 'शुगरफ्री' जूस मांग लेती है. जूस बेचने वाला दुकानदार अपना दिमाग लगाता है और लड़की को तथाकथित 'शुगरफ्री' जूस देता है.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मजेदार प्रायोजित वीडियो खूब हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की गन्ने के जूस वाले से ‘शुगरफ्री’ जूस मांग लेती है. हैरान हो गए न? दुकानदार भी ऐसे ही हैरान होता है.

लेकिन इसके बाद गन्ने का जूस बेचने वाला दुकानदार अपना दिमाग लगाता है और लड़की को तथाकथित ‘शुगरफ्री’ जूस देता है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @theamitbhadana हैंडल से शेयर किया गया.

वायरल वीडियो की पूरी कहानी

वीडियो में लड़की दुकान पर पहुंचती है और कहती है, “एक 40 रुपये वाला गन्ने का जूस का गिलास देना, शुगरफ्री जूस देना.” दुकानदार यह सुनकर कन्फ्यूज हो जाता है, क्योंकि गन्ने का जूस प्राकृतिक रूप से मीठा होता है और उसे कैसे शुगरफ्री बनाया जा सकता है. फिर दिमाग लगाते हुए वो तुरंत बोलता है, “शुगरफ्री वाला तो 80 का है.” लड़की बिना सोचे कहती है, “दे दो.” जूस पीते हुए वो बताती है, “मैं हर चीज शुगरफ्री लेती हूं.” आखिर में दुकानदार हंसते हुए कहता है, “अगली बार फिर आना, 70 का दूंगा.” इस देसी दुकानदारों की चालाकी को दिखाने वाला मोमेंट हर किसी को हंसने पर मजबूर कर देता है. 

दुकानदार ने बिना कुछ बदले जूस को ‘शुगरफ्री’ बता कर कीमत दोगुनी कर दी, जो भारतीय स्ट्रीट वेंडर्स की स्मार्टनेस को दर्शाता है. यह प्रायोजित वीडियो लगता है, लेकिन रियल लाइफ जैसा फील देता है. लोग इसे ‘क्लासिक जुगाड़’ बता रहे हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया और खूब बढ़-चढ़कर कमेंट किया. एक ने लिखा, “अगली बार पिंक कलर वाला भी होना चाहिए.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “ऐसे ग्राहकों से कमाई दोगुनी होती है.” एक और यूजर ने लिखा, “शुगरफ्री की रेसिपी कमेंट में पिन कर दो.” कुछ लोगों ने कमेंट किया, “शुगरफ्री के नाम पर पानी दे दिया.” ये कमेंट्स वीडियो को और मजेदार बना रहे हैं. इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST

केन्द्र सरकार की नई पहल, अब हवाई जहाज से पहुंचेगा NEET परीक्षा का पेपर

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…

Last Updated: May 30, 2026 18:51:54 IST