होम / Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं पहनें राशिनुसार साड़ियां, मिलेगा लाभ

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं पहनें राशिनुसार साड़ियां, मिलेगा लाभ

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : November 1, 2023, 5:26 pm IST

Karwa Chauth 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Karwa Chauth 2023: इस व्रत के पुण्य प्रताप से विवाहित महिलाओं को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही पति दीर्घायु होता है। वहीं अविवाहित लड़कियों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। बता दें कि इस दिन भगवान शिव संग माता पार्वती की पूजा की जाती है। अगर आप भी देवों के देव महादेव और माता पार्वती की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो करवा चौथ पर राशि अनुसार साड़ी पहनें।

राशि अनुसार पहनें साड़ी

मेष राशि

इस राशि का शुभ रंग लाल है। अतः मेष राशि की विवाहित महिलाएं करवा चौथ पर लाल रंग की साड़ी पहनें।

वृषभ राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और आराध्या मां दुर्गा है। मां दुर्गा को लाल रंग प्रिय है। अतः वृषभ राशि की महिलाएं भी लाल रंग की साड़ी धारण कर सकती हैं।

मिथुन राशि

इस राशि के राशि स्वामी बुध हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। अतः मिथुन राशि की महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। अतः कर्क राशि की महिलाएं दूधिया रंग की साड़ी पहनें।

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। सिंह राशि का सुनहरा है। अतः सिंह राशि की महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें।

कन्या राशि

इस राशि के स्वामी बुध हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। अतः कन्या राशि की महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें।

तुला राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और आराध्या मां दुर्गा हैं। अतः तुला राशि की महिलाएं भी लाल रंग की साड़ी पहन सकती हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। अतः वृश्चिक राशि की महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहन सकती हैं।

धनु राशि

इस राशि के राशि स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। अतः धनु राशि की महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें।

मकर राशि

इस राशि के राशि स्वामी शनि देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। इस राशि का शुभ रंग नीला है। अतः मकर राशि की महिलाएं नीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं।

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी शनि देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि का भी शुभ रंग आसमानी है। अतः कुंभ राशि की महिलाएं आसमानी या नीले रंग की साड़ी पहनें।

मीन राशि

इस राशि के स्वमी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। अतः मीन राशि की महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें।

 

Read Also:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Bihar Politics: नवादा अग्निकांड पर मुकेश सहनी ने सरकार से मांगा जवाब, जानिए क्या कहा?
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में हो सकती है बारिश, जानें मौसम का पूरा हाल
इस अचूक उपाय को जो सिर्फ एक बार जिंदगी में करने की मेहनत ली कर, तो कभी नहीं आएगा हार्ट अटैक!
Chhattisgarh News: सीएम साय ने गिनाए ‘One Nation One Election’ के फायदे, PM मोदी को लेकर कही ये बात
NASA का ऐलान, आ रहा है पृथ्वी के करीब एक नया छोटा चंद्रमा? दो महीने के लिए नंगी आंखों से भी देख सकेगें मिनी मून
Doon Express News: दून एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश, असामाजिक तत्वों ने ट्रैक पर रखा लोहे का पोल
नहीं रूक रही हिजबुल्लाह की तबाही! इधर Hezbollah प्रमुख दे रहे थे Israel को कड़ी चेतावनी, उधर इजरायल ने कर दिया अपना काम
ADVERTISEMENT