<
Categories: बिज़नेस

सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, शादी-ब्याह के सीजन से पहले कम कीमत में बनवाएं ज्वेलरी, जानें नई कीमत

Gold Silver Price Today: अगर शादी के सीजन से पहले आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं, तो ये काफी अच्छा समय है. दीवाली के बाद से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

Gold Silver Price Today: त्योहारों का सीजन अब धीरे-धीरे विदा ले रहा है और इसके साथ ही शादियों की तैयारियां भी जोर पकड़ने लगी हैं. ऐसे में अगर आप भी घर में होने वाली शादी के लिए सोने-चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है. दिवाली के बाद से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. बीते महज 10 दिनों में सोना 9,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया है. वहीं चांदी की कीमत में लगभग 14,000 रुपये प्रति किलो की कमी आई है.

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

सोने की कीमतों में आई गिरावट ने उन लोगों का ध्यान खींचा है, जो लंबे समय से खरीदारी के लिए सही मौके का इंतजार कर रहे थे. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के आंकड़ों के अनुसार, 5 नवंबर को सोने का भाव 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया था. इसके बाद कीमतों में नरमी शुरू हुई और 13 नवंबर तक यह गिरकर करीब 1,36,705 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इस तरह महज 10 दिनों में सोना 9,000 रुपये से अधिक सस्ता हो गया.

चांदी की कीमत में भी आई नरमी

सोने के साथ-साथ चांदी खरीदने वालों के लिए भी अच्छी खबर है. 5 नवंबर को MCX पर चांदी का भाव 1.91 लाख रुपये प्रति किलो के पार था, जो 13 नवंबर तक घटकर करीब 1,76,309 रुपये प्रति किलो रह गया. इस तरह चांदी में लगभग 14,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई. 15 नवंबर को दिल्ली में चांदी का खुदरा भाव 1,95,000 रुपये प्रति किलो रहा. मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी यही कीमत दर्ज की गई.

आज कितना है सोने का भाव?

अगर आप शादी या किसी पारिवारिक समारोह के लिए सोने के गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आज का भाव जानना जरूरी है. 15 नवंबर को सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,37,490 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं मुंबई में इसकी कीमत 1,37,340 रुपये दर्ज की गई. 22 कैरेट सोने का ताजा भाव जानने के लिए स्थानीय सर्राफा बाजार से जानकारी जरूर लें. गहनों की खरीदारी में मेकिंग चार्ज और जीएसटी भी बजट को प्रभावित करते हैं.

क्यों सस्ता हो रहा है सोना-चांदी?

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वजहें हैं. दिवाली के बाद बाजार में खरीदारी की रफ्तार धीमी हुई है. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी और निवेशकों की मुनाफावसूली का असर भी देखने को मिल रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लगभग 3,880 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2026: आज शाम डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें पूजा की पूरी विधि, मंत्र और सामग्री की लिस्ट

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Rohit Sharma: क्या रोहित शर्मा नहीं खेल पाएंगे 2027 का विश्व कप? न्यूजीलैंड में फ्लॉप होने पर उठे सवाल, महज 7.50 की औसत से बनाए रन

Rohit Sharma World Cup 2027: न्यूजीलैंड में खेली गई वनडे सीरीज में फ्लॉप होने के…

Last Updated: November 15, 2026 15:00:26 IST

Samay Raina Controversy: ‘कजिन-पति’ वाले मजाक पर मचा बवाल! मुस्लिम समुदाय का जिक्र कर फंसे समय रैना; मौलाना ने जताई नाराजगी

Samay Raina Controversy: नेटफ्लिक्स के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में समय रैना की सलमा दीवानी…

Last Updated: November 15, 2026 14:57:05 IST

पत्नी को बेहोश कर दोस्तों के हवाले करता था पति, खुद मोबाइल से करता था LIVE स्ट्रीम; TV पर पीड़िता ने किया खुलासा

London News: लंदन में पति ने पत्नी को नशीली दवा देकर बेहोश किया, फिर दूसरे…

Last Updated: November 15, 2026 14:42:50 IST

‘बच्चों से हार रहे हो…’ पाकिस्तान की हार पर ओवैसी ने ली चुटकी, युवा खिलाड़ियों की तारीफों के बांधे पुल

Asaduddin Owaisi: क्रिकेट के मैदान पर भारत की जीत का जश्न हो रहा है और…

Last Updated: November 15, 2026 14:41:03 IST

‘Don’t Come’ छठी मंजिल से गिरकर पेपर कारोबारी के बेटे की मौत, मैसेज ने खींचा ध्यान, उलझी गुत्थी

Kanpur News: कानपुर के रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट में 22 साल के संभव खंडेलवाल की छठी…

Last Updated: November 15, 2026 14:10:31 IST

Mainpuri Crime: प्रेम प्रसंग के शक में 15 साल की बेटी की हत्या, गोली मारकर जंगल में जलाया शव, हैरान कर देगा मामला

Mainpuri Crime News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: November 15, 2026 13:49:33 IST