Miami Airport Accident: अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हादसा हो गया. रनवे पर दो विमान आपस में टकरा गए. दोनों विमानों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.
मिआमी विमान हादसा
Miami Airport Accident: अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रनवे पर दो विमान आपस में टकरा गए. एक तरफ UPS का बोइंग 767 कार्गो विमान था, तो दूसरी ओर यात्रियों से भरा कोपा एयरलाइंस का बोइंग 737 पैसेंजर विमान. दोनों विमानों की टक्कर इतनी अचानक हुई कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. हादसे में दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं. गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत भी नहीं पड़ी.
यह घटना 14 नवंबर 2026 की रात करीब 9:15 बजे की बताई जा रही है. अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, दोनों विमान रनवे पर टैक्सी कर रहे थे. इसी दौरान कोपा एयरलाइंस के बोइंग 737 का विंगटिप UPS के बोइंग 767 के अगले हिस्से यानी नोज से जा टकराया. टक्कर के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. एयरपोर्ट के कम्युनिकेशंस डायरेक्टर ग्रेग चिन ने CNN को बताया कि इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं. दोनों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया.
कोपा एयरलाइंस के विमान में सवार यात्री सीजर फरेरा ने हादसे का आंखों देखा हाल बताया. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि विमान लैंडिंग के बाद सामान्य गति से टैक्सी कर रहा था. सब कुछ सामान्य लग रहा था, तभी अचानक यात्रियों की आवाजें तेज होने लगीं और देखते ही देखते केबिन में चीख-पुकार मच गई. यात्री के मुताबिक, दूसरे विमान की टक्कर से उनका विमान अचानक एक तरफ झटका खा गया. शुरुआत में कई यात्री घबरा गए लेकिन विमान के क्रू मेंबर्स ने तुरंत मोर्चा संभाला. उन्होंने सभी यात्रियों को अपनी सीटों पर बैठे रहने के निर्देश दिए ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके.
FAA के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स ने UPS विमान के क्रू को कोपा एयरलाइंस की फ्लाइट को रास्ता देने के लिए कहा था. इसके बावजूद दोनों विमानों के बीच टक्कर कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है. UPS ने कहा है कि वह घटना की वजह जानने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है. वहीं, कोपा एयरलाइंस ने यात्रियों को हुई परेशानी पर खेद जताया है. कंपनी ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वह जांच में पूरा सहयोग करेगी.
Cyclone Akwan: साइक्लोन मंगलवार को आगे बढ़ेगा. डिपार्टमेंट के मुताबिक, एक डीप डिप्रेशन बनने के…
Abu Bakar Dar-e-Nijaat character: पाकिस्तानी ड्रामा 'दर-ए-निजात' (Dar-e-Nijaat) का अबू बकर देखते ही देखते इंटरनेट…
Agra News: आगरा के खंदौली क्षेत्र के सैमरा गांव में 55 वर्षीय मंजू की मौत…
India New Zealand ODI series: भारत ने न्यूजीलैंड को पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में…
Gold Silver Price Today: अगर शादी के सीजन से पहले आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं,…
Rohit Sharma World Cup 2027: न्यूजीलैंड में खेली गई वनडे सीरीज में फ्लॉप होने के…