<
Categories: Uncategorized

आखिर क्यों अबू बकर जैसा हमसफर चाहती हैं हर लड़की? ‘दर-ए-निजात’ के किरदार की वो खूबियां, जिन्होंने बनाया उसे हर औरत का ड्रीम मैन

Abu Bakar Dar-e-Nijaat character: पाकिस्तानी ड्रामा 'दर-ए-निजात' (Dar-e-Nijaat) का अबू बकर देखते ही देखते इंटरनेट का नया 'ग्रीन फ्लैग' बन गया है.कई महिलाएं तो कह रही हैं कि जिंदगी में अबू बकर जैसा शख्स मिल जाए तो और क्या चाहिए. तो चलिए जानते हैं आखिर इस किरदार में ऐसा क्या है कि लोग उसके प्यार के अंदाज पर अपना दिल हार रहे हैं?

Abu Bakar Dar-e-Nijaat character: कभी-कभी दिल किसी ऐसे शख्स पर आ जाता है, जो हकीकत में हमारी जिंदगी का हिस्सा होता ही नहीं. न उससे कभी मुलाकात हुई, न उसने कभी हमारा हाथ थामा, लेकिन फिर भी उसके होने का एहसास दिल को सुकून दे जाता है. कुछ ऐसा ही इन दिनों महिलाओं के साथ हो रहा है. डेटिंग की निराशा, अधूरे रिश्तों और प्यार में बार-बार टूटते भरोसे के बीच उन्हें एक ऐसा शख्स मिल गया है, जो भले ही पर्दे पर दिखाई देता हो, लेकिन उसके प्यार का अंदाज सीधे दिल तक पहुंच रहा है. हम बात कर रहे हैं पाकिस्तानी ड्रामा ‘दर-ए-निजात’ (Dar-e-Nijaat) के अबू बकर की. शहेरयार मुनव्वर सिद्दीकी ने इस किरदार को इस अंदाज में निभाया है कि वह देखते ही देखते इंटरनेट का नया ‘ग्रीन फ्लैग’ बन गया है. सोशल मीडिया पर उसकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं. कई महिलाएं तो कह रही हैं कि जिंदगी में अबू बकर जैसा शख्स मिल जाए तो और क्या चाहिए. तो चलिए जानते हैं आखिर इस किरदार में ऐसा क्या है कि लोग उसके प्यार के अंदाज पर अपना दिल हार रहे हैं? 

हालिया एपिसोड ने जीता सबका दिल

सीरियल के हालिया एपिसोड में अबू बकर ने जरयाब के सामने अपने प्यार का इजहार करता है. लेकिन यह कोई ऐसा फिल्मी इजहार नहीं था, जिसमें हीरो अपने प्यार के बदले हीरोइन से भी मोहब्बत की उम्मीद करने लगे.यहां बस एक शख्स अपने दिल में छिपे एहसासों को आखिरकार जुबां दे रहा था.वह जरयाब को बताता है कि जब से उसने उसे पहली बार देखा है, तब से वह उसकी जिंदगी का रंग बन गई है. इस इजहार में न कोई जबरदस्ती है, न कोई शिकायत और न ही बदले में प्यार पाने की जिद. बस अपने दिल की बात कहने की हिम्मत है. शायद यही वजह है कि यह सीन दर्शकों के दिल में उतर गया. क्योंकि प्यार सिर्फ किसी को अपना बना लेने का नाम नहीं है. कभी-कभी प्यार का मतलब सामने वाले को इतनी आजादी देना भी होता है कि वह अपनी मर्जी से आपके करीब आ सके.

अबू बकर की सबसे बड़ी खूबी

अबू बकर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह जरयाब को बदलने की कोशिश नहीं करता. वह जानता है कि उसकी जिंदगी में पहले भी कोई था, जिसके जाने से वह टूट चुकी है, उसके पिछले रिश्ते ने उसे कई जख्म दिए हैं. लेकिन वह उसके अतीत को अपनी मोहब्बत के रास्ते की दीवार नहीं बनाता. वह यह नहीं कहता कि मेरे प्यार के लिए तुम्हें अपना बीता हुआ कल भुलाना होगा. न ही वह चाहता है कि जरयाब तुरंत उसके एहसासों को स्वीकार कर ले. वह बस उसके साथ खड़ा रहना चाहता है और उसे अपने तरीके से जिंदगी समझने का वक्त देना चाहता है. आज के दौर में जहां रिश्तों में लोग एक-दूसरे से प्यार से ज्यादा जवाब और सफाई मांगते नजर आते हैं, वहां अबू बकर का यह अंदाज दिल जीत लेता है. वह जरयाब को यह महसूस नहीं कराता कि उसका अतीत उसकी सबसे बड़ी गलती है. वह उसे उसके पुराने जख्मों के साथ भी अपनाने को तैयार है.किसी महिला के लिए शायद इससे खूबसूरत एहसास कुछ और नहीं हो सकता कि कोई उसे उसकी कमियों, गलतियों और टूटे हुए भरोसे के बावजूद पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करे.

कोई बड़ा सरप्राइज नहीं, हर छोटी चीज का ख्याल

फिल्मों में अक्सर प्यार दिखाने के लिए बड़े-बड़े वादे, महंगे तोहफे और चांद-तारे तोड़कर लाने जैसी बातें होती हैं. लेकिन अबू बकर का रोमांस कुछ अलग है. उसकी मोहब्बत किसी बड़े सरप्राइज या फिल्मी डायलॉग की मोहताज नहीं है. वह तो छोटी-छोटी बातों में अपना प्यार जता देता है. कभी जरयाब के लिए घर आते वक्त अतिरिक्त टॉफी ले आता है, कभी उसके आराम का ख्याल रखता है. कभी उसके कान में ईयररिंग पहनाने में मदद करता है, तो कभी गुस्से में फेंके गए उसके फोन और चप्पलों को उठाकर रख देता है. यहां तक कि उसके लिए एसी चालू करना भी उसके प्यार जताने का तरीका है. अब इन छोटी-छोटी बातों पर कौन न फिदा हो जाए. क्योंकि किसी के लिए टॉफी लाना या उसकी छोटी सी जरूरत याद रखना भले ही मामूली लगे, लेकिन इन इशारों में छिपा अपनापन बहुत कुछ कह जाता है. अबू बकर जरयाब को सिर्फ तब याद नहीं करता, जब उसे अपनी मोहब्बत का इजहार करना होता है. वह उसकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनकर उसका ख्याल रखता है. शायद असली रोमांस भी यही है. जब कोई बिना कहे आपकी छोटी-छोटी जरूरतों को समझने लगे.

मन की बात को समझना

महिलाएं अक्सर खुल के अपने मन की बात को नहीं रखती. वह कभी गुस्से के माध्यम से तो कभी चुप्पी के माध्यम से अपने फीलिंग्स को बंया करती है. अबू बकर इन चीजों को बखूबी से समझता है. अबू बकर का प्यार सिर्फ रोमांटिक पलों में ही नहीं, बल्कि उन लम्हों में भी दिखाई देता है, जब जरयाब उससे नाराज होती है. वह उस पर गुस्सा करती है, कभी तीखी बातें कह देती है, लेकिन अबू बकर हर बार पलटकर जवाब देने नहीं बैठ जाता. वह उसके गुस्से के पीछे छिपे दर्द को समझने की कोशिश करता है. उसे पता है कि कभी-कभी इंसान की नाराजगी की वजह सामने खड़ा शख्स नहीं, बल्कि जिंदगी से मिले पुराने जख्म होते हैं. वह जरयाब की हर बात को अपने ईगो पर नहीं लेता. उसे हर बार यह साबित करने की जरूरत महसूस नहीं होती कि गलती किसकी है. वह पहले उसे समझना चाहता है.और यही बात उसे खास बनाती है. क्योंकि रिश्ते सिर्फ उन दिनों में नहीं चलते, जब दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटा रहे हों. असली परीक्षा तो तब होती है, जब गुस्सा, नाराजगी और गलतफहमियां सामने खड़ी हों.

जरयाब के अतीत का जज नहीं करता

अबू बकर के किरदार की एक और खूबसूरत बात उसका धर्म के प्रति नजरिया है. वह खुदा में यकीन रखने वाला इंसान है, लेकिन अपनी धार्मिक मान्यताओं का इस्तेमाल किसी दूसरे को नीचा दिखाने के लिए नहीं करता. ड्रामा में जामिल (नामीर खान) का किरदार जहां धर्म के नाम पर जरयाब के फैसलों और अतीत पर सवाल उठाता है, वहीं अबू बकर उसे समझता है. उसके लिए किसी इंसान और उसके खुदा के बीच का रिश्ता बेहद निजी है.जब जरयाब खुद अपने चरित्र और अतीत को लेकर सवाल करने लगती है, तब अबू बकर उसे याद दिलाता है कि उसे जज करने का हक किसी और को नहीं है. उसका खुदा के साथ रिश्ता कैसा है, इसका फैसला उसे खुदा पर छोड़ देना चाहिए. उसकी आस्था उसे दूसरों के प्रति कठोर नहीं बनाती, बल्कि और ज्यादा संवेदनशील बनाती है. वह धर्म के नाम पर किसी को कटघरे में खड़ा नहीं करता. शायद यही वजह है कि उसका किरदार और भी खूबसूरत लगता है.

कोई परफेक्ट हीरो नहीं!

अब तक अबू बकर की खूबियां सुनकर ऐसा लग सकता है कि आखिर इससे बेहतर इंसान हो ही नहीं सकता. लेकिन कहानी का दिलचस्प पहलू यह है कि अबू बकर भी कमियों से पूरी तरह मुक्त नहीं है. खुद शहेरयार मुनव्वर ने उसके किरदार को पीपल प्लेजर (People Pleaser) और सेवियर कॉम्प्लेक्स (Saviour Complex) से जुड़ा हुआ बताया है. यानी वह ऐसा इंसान है, जो हर किसी को खुश रखने और दूसरों की परेशानियां दूर करने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेता है.

दूसरों को संभालने की उसकी यही आदत कभी उसके लिए भावनात्मक परेशानी बन सकती है. वह हर किसी की जिंदगी ठीक करने की कोशिश में खुद को भी मुश्किल में डाल सकता है.लेकिन शायद यही बात उसे एक असली इंसान के करीब ले जाती है. वह कोई ऐसा फिल्मी हीरो नहीं है, जिसमें सिर्फ खूबियां ही खूबियां हों. उसके भीतर भी उलझनें हैं, कमजोरियां हैं और कुछ ऐसी आदतें हैं, जिनसे उसे खुद भी जूझना पड़ सकता है.

आखिर महिलाओं को अबू बकर में ऐसा क्या दिख गया?

ड्रामा की लेखिका उमेरा अहमद ने भी एक अहम सवाल उठाया है कि आखिर दया, सहानुभूति और माफ करने जैसे सामान्य मानवीय गुणों को इतना असाधारण क्यों माना जाने लगा है? ये तो किसी भी रिश्ते की बुनियाद होने चाहिए. लेकिन शायद आज के रिश्तों की हकीकत ने इन छोटी-छोटी खूबियों को भी खास बना दिया है. महिलाएं ऐसा पार्टनर चाहती हैं, जिसके सामने उन्हें अपने अतीत के लिए शर्मिंदा न होना पड़े. जिसे अपनी भावनाएं बताने से पहले सौ बार सोचना न पड़े. जो प्यार के नाम पर उन पर कोई शर्त न थोपे.

बेशक, असल जिंदगी में हर इंसान अबू बकर जैसा नहीं हो सकता. हर किसी के अपने गुस्से, कमजोरियां और भावनात्मक उतार-चढ़ाव होते हैं. किसी भी रिश्ते में कोई व्यक्ति हर बार सही नहीं हो सकता. लेकिन किसी का सम्मान करना, उसकी भावनाओं को समझना और उसके अतीत को हथियार न बनाना कोई असंभव उम्मीद भी नहीं है.

अबू बकर भले ही एक काल्पनिक किरदार है, लेकिन उसने महिलाओं के दिल में जिस प्यार की चाह जगाई है, वह बिल्कुल हकीकत है. शायद उन्हें कोई ऐसा शख्स नहीं चाहिए, जो हर बार चांद-तारे तोड़कर लाने का वादा करे. उन्हें तो बस कोई ऐसा चाहिए, जो मुश्किल दिनों में उनका हाथ थामे, छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखे और उन्हें यह महसूस कराए कि प्यार पाने के लिए उन्हें खुद को बदलने की जरूरत नहीं है.

आखिर में सवाल यह नहीं है कि अबू बकर इतना परफेक्ट क्यों लगता है. सवाल यह है कि आज के दौर में किसी का इतना प्यार से पेश आना भी हमें किसी फिल्मी कहानी जैसा क्यों लगने लगा है?

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

Miami Airport Accident: रनवे पर अचानक टकराए दो विमान, यात्रियों में मची चीख-पुकार; मियामी एयरपोर्ट पर हड़कंप

Miami Airport Accident: अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हादसा हो गया. रनवे पर दो…

Last Updated: November 15, 2026 16:10:22 IST

पत्नी की आखिरी इच्छा के लिए अपनों के विरोध में खड़ा हुआ पति, कब्रिस्तान में नहीं मिली जगह तो अपने खेत में किया दफन

Agra News: आगरा के खंदौली क्षेत्र के सैमरा गांव में 55 वर्षीय मंजू की मौत…

Last Updated: November 15, 2026 16:03:56 IST

India New Zealand ODI series: भारत ने आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया, 3-1 से जीती सीरीज,अक्षर-ईशान ने बचाई टीम की लाज

India New Zealand ODI series: भारत ने न्यूजीलैंड को पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 15, 2026 15:44:26 IST

सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, शादी-ब्याह के सीजन से पहले कम कीमत में बनवाएं ज्वेलरी, जानें नई कीमत

Gold Silver Price Today: अगर शादी के सीजन से पहले आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं,…

Last Updated: November 15, 2026 15:19:34 IST

Rohit Sharma: क्या रोहित शर्मा नहीं खेल पाएंगे 2027 का विश्व कप? न्यूजीलैंड में फ्लॉप होने पर उठे सवाल, महज 7.50 की औसत से बनाए रन

Rohit Sharma World Cup 2027: न्यूजीलैंड में खेली गई वनडे सीरीज में फ्लॉप होने के…

Last Updated: November 15, 2026 15:00:26 IST

Samay Raina Controversy: ‘कजिन-पति’ वाले मजाक पर मचा बवाल! मुस्लिम समुदाय का जिक्र कर फंसे समय रैना; मौलाना ने जताई नाराजगी

Samay Raina Controversy: नेटफ्लिक्स के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में समय रैना की सलमा दीवानी…

Last Updated: November 15, 2026 14:57:05 IST