Mangalwar Vrat: शास्त्रों के अनुसार, हनुमानजी की सच्चे मन से सेवा करने उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है. मंगलवार का व्रत रखने से भगवान हनुमानजी भक्तों पर बहुत खुश होते हैं. कहते हैं कि, हनुमानजी की पूजा में अगर कुछ चीजों को शामिल कर लिया जाए तो लाभ दोगुना बढ़ जाता है. अब सवाल है कि आखिर, हनुमानजी की पूजा करने की सही विधि क्या है? आइए जानते हैं इस बारे में-
जानिए, मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करने का सही नियम. (Canva)
Mangalwar Vrat: सनातन धर्म सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है. इसी तरह मंगलवार को महाबली हनुमानजी की पूजा का विधान है. इस दिन भक्त हनुमानजी की विधि पूर्वक पूजा करते हैं. बता दें कि, भगवान श्री राम के अनन्य भक्त हनुमान जी को कलयुग का देवता माना गया है. शास्त्रों के अनुसार, हनुमानजी की सच्चे मन से सेवा करने उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है. मंगलवार का व्रत रखने से भगवान हनुमानजी भक्तों पर बहुत खुश होते हैं. विधि-विधान से मंगलवार का व्रत करन रखने से भगवान बजरंग बली अपने भक्तों के संकट को दूर करते हैं. माना जाता है कि अन्य देवताओं से हनुमान जी की पूजा बेहद कठिन होती है. ऐसे में भक्त हर छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखते हैं. कहते हैं कि, हनुमानजी की पूजा में अगर कुछ चीजों को शामिल कर लिया जाए तो लाभ दोगुना बढ़ जाता है. अब सवाल है कि आखिर, हनुमानजी की पूजा करने की सही विधि क्या है? मंगलवार की पूजा में किन चीजों को शामिल करें? मंगलवार का व्रत करने से कौन से लाभ होते हैं? आइए जानते हैं इस बारे में-
शास्त्रों के अनुसार, मंगलवार व्रत को करने के लिए दिन में प्रातः काल जल्दी उठकर स्नान करके लाल रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए इसके बाद घर के ईशान कोण में हनुमान जी के आसन के लिए चौकी रखें और इसमें हनुमान जी की मूर्ति या फोटो को स्थापित करें. हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त हैं इसलिए इनके साथ आप भगवान राम और माता सीता की मूर्ति या फोटो भी जरूर स्थापित करें.
पूजा के समय हाथों में जल लेकर हनुमान जी का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें और धुप-दीप जलाकर प्रभु राम और माता सीता की आराधना करें. मंगलवार व्रत के पूजा में हनुमान जी का लाल रंग के पुष्प, रोली, और अक्षत से अभिषेक करें. इसके बाद चमेली के तेल का दीपक जलाएं और वस्त्र, सिन्दूर चढ़ाएं. चालीसा या सुन्दरकाण्ड का पाठ करें और हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं. यह व्रत कोई भी व्यक्ति किसी भी महीने की शुक्ल पक्ष के पहले मंगलवार के दिन से शुरू कर सकता है.
मंगलवार भगवान हनुमानजी का दिन माना जाता है. इस व्रत को करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इसके साथ ही कुंडली में मंगल से जुड़े जितने भी दोष होते हैं वो सब भी समाप्त हो जाते हैं. इस व्रत को रखने वाले भक्त के सभी संकटों को भगवान बजरंगबली दूर कर देते हैं. मंगलवार व्रत के अलावा भी प्रतिदिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.)
Don 3 Controversy: अभिनेता रणवीर सिंह ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा…
Silver Price Today 25 May, 2026: सोने की तरह चांदी की कीमत में भी सोमवार…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…
हेमा मालिनी ने राष्ट्रपति भवन में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की ओर से पद्म विभूषण ग्रहण…
Gold Rate Today 25 May 2026: सोने की कीमत में सोमवार (25 मई, 2026) को…
Omkareshwar Temple Fight: मध्य प्रदेश के खंडवा ज़िले में स्थित तीर्थ शहर ओंकारेश्वर का एक…