<
Categories: धर्म

Magh Mela Snan Date 2026: मौनी अमावस्या के बाद अब अगला प्रमुख स्नान कब? जानिए सही डेट व मुहूर्त

Magh Mela Snan Date 2026: 18 जनवरी को एक करोड़ से ज्यादा लोगों के स्नान के साथ माघ मेले में मौनी अमावस्या की तीसरा स्नान संपन्न सकुशल संपन्न हो चुका है, अब बहुत सारे लोगों के मन में सवाल है कि आगला स्नान कब है तो आइए जानतें हैं.

Magh Mela Snan Kab Hai: हर साल की तरह इस साल भी प्रयागराज में माघ मेला चल रहा है. माघ मेला हर साल पौष पूर्णिमा से शुरू होकर महाशिवरात्रि तक चलता है, मेले के इस 45 दिनों के दौरान कई महत्वपूर्ण स्नान की तारीखें पड़ती हैं. इन प्रमुख स्नान के दिनों में से पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या जैसे प्रमुख स्नान पहले ही हो चुके हैं.अब अगला प्रमुख स्नान वसंत पंचमी के दिन है.

वसंत पंचमी के दिन माघ मेले का चौथा स्नान

माघ मेले का चौथा स्नान, माघ महीने के शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन यानी वसंत पंचमी को है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वसंत पंचमी की शुरूवात 23 जनवरी, 2026 को सुबह 2:28 बजे से होगी और यह  24 जनवरी को सुबह 1:46 बजे समाप्त होगा. इसलिए, वसंत पंचमी का त्योहार 23 जनवरी, 2026 को मनाया जाएगा. माघ मेले में पवित्र स्नान भी इसी दिन होगा.

माघ मेले में और कौन-कौन स्नान बचें हैं?

वसंत पंचमी के बाद  माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के दो और स्नान बाकी रह जाएंगे. माघ मेले का पांचवां पवित्र स्नान माघी पूर्णिमा के दिन 1 फरवरी, 2026 को होगा, इसके बाद माघ मेले अंतिम और छठा स्नान,महाशिवरात्रि के दिन 15 फरवरी, 2026 को होगा और महाशिवरात्रि के इसी स्नान के साथ माघ मेला समाप्त हो जाएगा.

संगम में स्नान का महत्व

प्रयागराज त्रिवेणी संगम में स्नान का बहुत अधिक धार्मिक महत्व है. माना जाता है कि संगम त्रिवेणी घाट पर स्नान करने से पाप धुल जाते हैं. माना जाता है कि संगम में नहाने से मोक्ष मिलता है, जिससे जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलती है. माघ मेले जैसे शुभ अवसरों पर पवित्र जल में डुबकी लगाने से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

747 करोड़ में बनी फिल्म इस फिल्म के पैसे गए थे डूब, थिएटर में हुई फेल, फिर भी ओटीटी पर बनी नंबर 1- जानें नाम

Guess The Series: एक ऐसी फिल्म जिसका बजट काफी ज्यादा था लेकिन फिर भी वो…

Last Updated: April 11, 2026 11:22:53 IST

ये हैं एक्शन सीन के ‘रियल हीरो’, वायरल क्लिप ने दिखाई फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई, देखकर उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया पर एक वायरल क्लिप ने बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के रिस्की स्टंट…

Last Updated: April 11, 2026 11:21:13 IST

Who is Pharaoh: 3000 साल से ताबूत में कैद है जिसकी लाश, मुसलमान करते हैं बेहद नफरत; आखिर कौन है फिरौन?

Pharaoh History: इस्लामिक तौर पर देखा जाए तो मुसलमान जिसे अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते…

Last Updated: April 11, 2026 11:08:33 IST

घर बिका, पिता गए जेल… फिर भी नहीं टूटा मुकुल चौधरी का हौसला, ऐसे बने IPL के नए सिक्सर किंग

Mukul Choudhary Inspiring Story: 21 साल के मुकुल चौधरी ने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर…

Last Updated: April 11, 2026 11:03:05 IST

आज चांदी का भाव 11 अप्रैल 2026: चांदी के रेट में हलचल तेज! खुशियों की चमक या जेब पर भारी वार?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 11, 2026 10:59:24 IST

Box Office: ओपनिंग डे पर ही ‘डकैत’ ने ‘धुरंधर 2’ को दे डाली टक्कर, फिल्मों के लिए कैसा रहा शुक्रवार का दिन?

Box Office Report: बीते शुक्रवार यानी को सिनेमाघरों में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की…

Last Updated: April 11, 2026 10:55:22 IST