अलीगढ़ में एक महिला ने दुर्लभ जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. हैरान करने वाली बात ये है कि वे दोनों धड़ से जुड़े हुए हैं. जब महिला को इस बारे में पता चला, तो बच्चों को देखकर उसकी मौत हो गई.
अलीगढ़ में जुड़वा जुड़े हुए बच्चे
Aligarh conjoined twins: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक असामान्य घटना हुई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा. अलीगढ़ में एक महिला ने जिला महिला अस्पताल में दुर्लभ जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. दुर्लभ इसलिए क्योंकि दोनों का धड़ एक दूसरे से जुड़ा हुआ था. ये देखकर ऑपरेशन थियेटर में मौजूद सभी डॉक्टर्स और नर्सें भी चौंक गईं. डिलीवरी के बाद महिला ने बच्चों को देखा और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
महिला सासनी गेट के बिहार नगर निवासी आकाश कुमार की पत्नी नीरू थी. 17 मार्च 2026 को उसकी डिलीवरी हुई. नीरू को प्रसव के लिए ऑपरेशन कराने के लिए कहा गया. स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा ने ऑपरेशन कर, दोनों जुड़वा बच्चों को बाहर निकाला. दोनों बच्चे आपस में जुड़े हुए थे. दोनों की छाती से लेकर उनका पेट तक जुड़ा हुआ था. उनके दो सिर और एक धड़ था. बच्चों के 4 हाथ और 4 पैर हैं. इस तरह के बच्चे देख हर कोई सकते में आ गया. जन्म के दौरान बच्चों की जन्मजात विकृति देखकर नीरू भी सदमे में आ गईं. इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
इस बारे में जानकारी देते हुए नीरू के परिजनों ने बताया कि जुड़वा बच्चे ठीक और स्वस्थ हैं. हालांकि नीरू की मौत की खबर से आकाश, नीरू और आकाश के परिजन ही नहीं, बल्कि पूरा इलाका शोक में है. वहीं इन दुर्लभ बच्चों का जन्म हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं बच्चे अभी तक अस्पताल में हैं और जुड़वा बच्चों की देखभाल अस्पताल प्रशासन द्वारा की जा रही है. उनके भविष्य के लिए भी मेडिकल कॉलेज की तरफ से विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…