<

‘धोनी का आखिरी साल होगा…’ पूर्व क्रिकेटर का दावा, बोले- सैमसन को कप्तानी देने की जरूरत नहीं…

चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी. इस साल टीम के साथ संजू सैमसन भी होंगे. आईपीएल 2026 से पहले पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि शायद धोनी का यह आखिरी साल होगा. संजू सैमसन को कप्तानी देने की जरूरत नहीं है.

नई दिल्ली. पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी. इस साल टीम के साथ संजू सैमसन भी होंगे. आईपीएल 2026 से पहले पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि शायद महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी साल होगा. संजू सैमसन को कप्तानी देने की जरूरत नहीं है. कप्तानी गायकवाड़ के पास ही होनी चाहिए.
रॉबिन उथप्पा ने कहा, “IPL 2026 शायद पीली जर्सी में धोनी का आखिरी साल होगा. मुझे लगता है कि इस साल वह मेंटर-कम-प्लेयर की भूमिका में ज़्यादा दिखेंगे. मैं धोनी को नंबर सात पर बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखता. मैं उन्हें नंबर आठ पर बल्लेबाजी करते हुए देखता हूं. यह जानते हुए कि वह अपने करियर के अंतिम दौर में है, वह धीरे-धीरे खुद को बाहर करने की कोशिश करेंगे. मुझे लगता है कि वह ऐसा करेंगे. तभी हमें कप्तान के रूप में ऋतुराज गायकवाड़ की असली ताकत देखने को मिलेगी. गायकवाड़ को कुछ साल दीजिए. अगर यह काम नहीं करता, तो टीम में आपके पास संजू सैमसन हमेशा मौजूद हैं जो कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.”

संजू सैमसन को कप्तानी नहीं देनी चाहिए

उथप्पा ने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि CSK को कप्तानी की जिम्मेदारी संजू सैमसन को सौंपनी चाहिए. आपको रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान के रूप में स्थापित होने के लिए समय देना होगा. वह 2024 से टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. लोग कुछ भी कहें, लेकिन वह एमएस धोनी की छाया से बाहर निकल रहे हैं.”

 

गायकवाड़ अपनी पहचान बनाए

उथप्पा ने आगे कहा “आप चाहते हैं कि गायकवाड़ पूरी तरह से बाहर आए और अपनी अलग पहचान बनाए. आप देखना चाहते हैं कि वह क्या कर सकता है. आप चाहते हैं कि वह टीम का नेतृत्व करे जब एमएस नहीं खेल रहे हों और अपने दम पर खड़ा हो, बिना उस दबाव के कि वह हमेशा उनकी मौजूदगी में है. इसलिए, मुझे लगता है कि आप धोनी को थोड़ा ज्यादा ‘हैंड्स-ऑफ’ भूमिका में देख सकते हैं.” 

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 15:10:08 IST