इस तारीख से शुरू हो रहा है माघ माह, माघ महीने में करें ये 5 काम, होगी दरिद्रता दूर
(इंडिया न्यूज़,Magh month is starting from this date): हिन्दू पंचाग के अनुसार 7 जनवरी 2023 को माघ माह शुरू हो रहा है और ये 5 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। माघ का महीना पूजा-पाठ और दान के लिए सर्वश्रेष्ठ महीना है। मान्यताओं के अनुसार माघ में किए धार्मिक कार्य से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और सभी […]
(इंडिया न्यूज़,Magh month is starting from this date): हिन्दू पंचाग के अनुसार 7 जनवरी 2023 को माघ माह शुरू हो रहा है और ये 5 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। माघ का महीना पूजा-पाठ और दान के लिए सर्वश्रेष्ठ महीना है। मान्यताओं के अनुसार माघ में किए धार्मिक कार्य से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। आपको बता दें, इस माह तिल का दान करना भी बहुत लाभकारी माना जाता है।
7 जनवरी 2023 से माघ का महीना शुरू हो रहा है। इस माह में सुख, समृद्धि,धन पाने के लिए विशेष काम किये जाते है। क्योंकि इस महीने में किए गए उपाय, पूजा-पाठ का फल प्राप्त जल्दी होता है।
Magh month is starting from this date.
माघ महीने में रोजाना गीता का पाठ करने से जिंदगी में सकारात्मकता आती है। दुख-दरिद्रता दूर होती है।
माघ मास में तिल का 6 तरीके से इस्तेमाल करने पर षटकर्म में काले तिल और लक्ष्मी कर्म में सफेद तिल इस्तेमाल करने से जल्दी ही आर्थिक लाभ होता है।
तिल से स्नान, खाने में तिल, तिल का दान, तिल से हवन, तिल के तेल से मालिश, तिल से बनी मिठाई का सेवन
माघ महीने में तीर्थ स्नान या फिर घर में ही गंगाजल डालकर नहाने से साधक के समस्त पाप धुल जाते हैं। सूर्य और चंद्रमा जनित दोष से छुटकारा मिलता है।
माघ महीने में सूर्य देव और श्रीकृष्ण की नियमित रूप से पूजा करने पर घर-परिवार में खुशहाली आती है। पैसों की किल्लत नहीं रहती।
इस महीने में हर सप्ताह के गुरुवार श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने पर सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
माघ महीने का संबंध श्रीकृष्ण से खास है, इसका नाम पहले माध था जो श्री कृष्ण के एक स्वरूप “माधव” से इसका नाता है। ऐसे में संतान प्राप्ति के लिए रोजाना गोपाल मंत्र का जाप करें।