होम / Mahashivratri 2024: महादेव के इन चमत्कारी मंत्रों का करें जाप, होगी इच्छा पूरी

Mahashivratri 2024: महादेव के इन चमत्कारी मंत्रों का करें जाप, होगी इच्छा पूरी

Simran Singh • LAST UPDATED : March 2, 2024, 6:51 am IST
ADVERTISEMENT
Mahashivratri 2024: महादेव के इन चमत्कारी मंत्रों का करें जाप, होगी इच्छा पूरी

Mahashivratri 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Mahashivratri 2024, दिल्ली: इस साल 2024 में 8 मार्च को महाशिवरात्रि है। हिंदू धर्म के अंदर यह पर्व काफी महत्वपूर्ण होता है। महाशिवरात्रि की दिन व्रत और भगवान शिव-पार्वती का पूजन करना अति शुभ माना जाता है। इसके साथ ही हिंदू धर्म में भगवान शिव को दया और करुणा का देवता माना जाता है। ऐसे में उन्हें मात्र बेलपत्र से भी प्रसन्न किया जा सकता है। लेकिन अगर आप इस महाशिवरात्रि पर उनकी विशेष कृपा पाना चाहते हैं और चाहते हैं कि उनका ध्यान आपकी ओर रहा। तो आप इन विशेष मित्रों का जाप कर सकते हैं। जिससे भोलेनाथ प्रसन्न होंगे और सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।

ये भी पढ़े: Anant-Radhika Wedding: बेटे और बहु से नीता अंबानी की है दो इच्छा, शादी से पहले की शेयर

ओम् नमः शिवाय Mahashivratri 2024

भगवान शिव का चमत्कारी मंत्र। जिसका जाप आपको 108 बार करना है। ओम् नमः शिवाय यह मंत्र काफी ताकतवर होता है। मंत्र व्यक्ति के शरीर और दिमाग को शांत करता है और इससे महादेव की कृपा भी बनी रहती है।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

यह महामृत्युंजय जाप है। इस मंत्र को काफी प्रभावशाली माना जाता है। इसके अर्थ की बात करें तो- हम त्रिनेत्र की पूजा करते है, जो सुगंधित हैं और हमारा पोषण करते हैं। जैसे फल शाखा के बंधन से मुक्त हो जाता है वैसे ही हम भी मृत्यु और नश्वरता से मुक्त हो जाएं। Mahashivratri 2024

ये भी पढ़े: Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि पर लगाएं ये 4 चमात्कारी…

ओम नमो भगवते रुद्राय नमः 

भगवान शिव का रूद्र मंत्र भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इसके जाप से महाशिवरात्रि पर मनोकामना पूर्ण होती है।

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्!

महादेव के इस मंत्र के जाप से काफी फायदे होते हैं। यह मंत्र शिव गायत्री मंत्र है। जो शक्तिशाली होने के साथ सुख और शांति की भावना को व्यक्ति के अंदर बनाए रखना है। Mahashivratri 2024

ये भी पढ़े: Incense Sticks: आधी जली अगरबत्ती को ऐसे करें रियूज,…

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT