होम / Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि में भगवान शिव को चढ़ाएं यह विशेष प्रसाद, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि में भगवान शिव को चढ़ाएं यह विशेष प्रसाद, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न

Shanu kumari • LAST UPDATED : February 22, 2024, 9:51 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Mahashivratri 2024: हिंदू धर्म महाशिवरत्रि बड़ा त्योहार है। हर साल, हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष के चौदहवें दिन महाशिवरात्रि का शुभ त्योहार मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च को है। ऐसा मानना है कि इस रात भगवान शिव और देवी पार्वती एक साथ दिव्य यात्रा पर निकलते हैं। यह दिन शिव भक्तों के लिए काफी खास है। इस दिन शिव और पार्वती का विवाह हुआ था।

ये भी पढे़ं- Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर करें महादेव के 108 नाम का जाप, मनमानी इच्छा होगी पूरा

भगवान शिव के कुछ विशेष प्रसाद 

भगवान शिव और माता गौरी को प्रसन्न करने के लिए लोग शिवरात्रि के दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखते हैं और अनुष्ठान करते हैं। शिव की पूजा के लिए इस दिन बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार के फूल, सफेद चंदन, सफेद फूल, गंगा जल और गाय के दूध का उपयोग किया जाता है। हालांकि ऐसे कुछ विशेष प्रसाद भी हैं जिसे चढ़ाना शुभ माना जाता है।

  1. ठंडाई: भगवान भोलेनाथ को भांग मिश्रित पेय पदार्थ ठंडाई का भोग लगाया जाता है। कहा जाता है कि यह शिव को अत्यंत प्रिय है। हालांकि इस बात को लेकर इंडिया न्यूज पुष्टि नहीं करता है।
  2. लस्सी: भगवान शिव को लस्सी भी प्रिय कहा जाता है, इसलिए आप महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को ठंडाई के साथ-साथ लस्सी का भी भोग लगा सकते हैं। पूजा पूरी होने के बाद इसे स्वयं भी ग्रहण किया जा सकता है और दूसरों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जा सकता है।
  3. हलवा: महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर भगवान शिव को हलवे का भोग लगाया जाता है। यह हलवा कूटू के आटे या सूजी से बनाया जा सकता है। शिव शंकर को हलवे का भोग लगाने से उन्हें अत्यंत प्रसन्नता होती है और वे अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
  4. मालपुआ: भगवान भोलेनाथ को मालपुआ बहुत पसंद है। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजा में मालपुए का भोग लगाना शुभ होता है।

ये भी पढें- Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर बन रहे दुर्लभ संयोग, इस कार्य से मिलेगा शुभ फल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT