<
Categories: धर्म

Mahashivratr 2026 Date: कब है महाशिवरात्रि? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और व्रत रखने का आसान तरीका, जिससे हर इच्छा होगी पूरी

Mahashivratr 2026 Date: भगवान शिव के भक्तों  के लिए  महाशिवरात्रि  किसी बड़े त्योहार से कम नहीं हैं,आइए जानते हैं फरवरी 2026 में महाशिवरात्रि कब है और क्या है व्रत रखने का आसान तरीका.

Mahashivratr 2026 Date: महाशिवरात्रि कोई धूमधाम वाला त्योहार नहीं है, बल्कि यह भगवान शिव को समर्पित एक खास दिन  है, इस दिन हर कोई पूजा की जगह को साफ करता है, कोई दीया और अतिरिक्त बत्ती रखता है, कोई बेलपत्र लेने जल्दी निकल जाता है. आइए जानते हैं,महाशिवरात्रि 2026 की तारीख और पूजा का समय

महाशिवरात्रि 2026 इस वर्ष 15 फरवरी को मनाई जाएगी. इस दिन विशेष रूप से शुभ योग, श्रवण नक्षत्र, और रात भर पूजा के लिए लंबा निशीथ काल बन रहा है, जो इसे और भी अधिक पवित्र और मंगलमय बनाता है.

महाशिवरात्रि 2026 पूजा का शुभ समय

  • चतुर्दशी तिथि शुरू: 15 फरवरी, 05:04 PM
  • चतुर्दशी तिथि समाप्त: 16 फरवरी, 05:34 PM
  • निशीथ काल (मुख्य मध्यरात्रि पूजा): 16 फरवरी, 12:09 AM – 01:01 AM
  • पारण (व्रत तोड़ने का समय): 16 फरवरी, 06:59 AM – 03:24 PM

महाशिवरात्रि का महत्व

हर साल कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और भगवान शिव व माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करते हैं. ऐसा करने से मनोकामनाएँ पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

महाशिवरात्रि 2026 के शुभ योग

पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि पर सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है, जो हर कार्य में सफलता और बाधाओं से मुक्ति दिलाता है. साथ ही अभिजीत मुहूर्त और शिववास योग भी बन रहा है.

महाशिवरात्रि 2026 कथा

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक बहुत ही पवित्र त्योहार माना जाता है. इसके साथ कई कथाएं और मान्यताएं जुड़ी हैं. एक मान्यता के अनुसार, इस रात भगवान शिव ने सृष्टि के कल्याण के लिए तांडव  किया था. दूसरी मान्यता के अनुसार, इस दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इसलिए यह त्योहार शिव और शक्ति के दिव्य मिलन का प्रतीक माना जाता है और इस दिन दोनों देवताओं की विशेष पूजा की जाती है.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Viral Video: आखिर उस लिफाफे में क्या था? विराट कोहली बार-बार मांगते रहे, अनुष्का ने नहीं किया खुलासा

Viral Video: आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बीच मैदान पर…

Last Updated: June 1, 2026 22:10:09 IST

Joke of the Day: दामाद जी इतने डरे हुए क्यों हो? सास के पूछने पर मिला ऐसा जवाब, सुनकर खूब लगाएंगे ठहाके

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: June 1, 2026 20:06:41 IST

DIDM ने लॉन्च किया भारत का पहला डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग इंटेलिजेंस

नई दिल्ली, 1 जून: अपनी स्थापना के बाद से DIDM ने 70,000 से अधिक छात्रों…

Last Updated: June 1, 2026 19:37:10 IST

फार्महाउस में दफन मिला हाथी का शव मिलने से हड़कंप, करंट से मौत की आशंका; तीन लोगों से पूछताछ

Odisha News: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत का मामला…

Last Updated: June 1, 2026 19:23:03 IST

Gold Rates Today 01 June 2026: 01 जून को आपके शहरों में क्या रहे सोने के दाम, नोट करें यहां

Gold Ka Bhav Today 01 June 2026 : देश की राजधानी दिल्ली से चेन्नई तक…

Last Updated: June 1, 2026 19:22:48 IST

फर्जी हस्तांक्षर कांड पर ममता का तगड़ा एक्शन, विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा की TMC से हुई छुट्टी

TMC MLA Expelled: ममता बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के संबंध में एक बड़ा कदम…

Last Updated: June 1, 2026 16:12:56 IST