Mahashivratri 2026 Shiva Puja: इसबार महाशिवरात्रि का पर्व 15 अगस्त 2026 दिन रविवार को मनाया जाएगा. इस दिन भक्त देवों के देव महादेव की पूजा में पान के पत्ते जरूर चढ़ाते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पूजा-पाठ में पान क्यों चढ़ाया जाता है? पूजा में पान का उपयोग इतना महत्वपूर्ण क्यों है? इस बारे में India News को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-
जानिए, भगवान शिवजी को पूजा में पान के पत्ते क्यों चढ़ाए जाते हैं. (Canva)
Mahashivratri 2026 Shiva Puja: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पावन मिलन का प्रतीक माना गया है. यह पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. इसबार महाशिवरात्रि का पर्व 15 अगस्त 2026 दिन रविवार को मनाया जाएगा. इस दिन भक्त देवों के देव महादेव को मनाने के लिए तमाम उपाय और उनकी पसंदीदा चीजें अर्पित करते हैं. लेकिन, आपको बता दें कि, महादेव की पूजा पान के पत्तों के बिना अधूरी मानी जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को ये हरा पत्ता अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं, और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पूजा-पाठ में पान क्यों चढ़ाया जाता है? पूजा में पान का उपयोग इतना महत्वपूर्ण क्यों है? इस बारे में India News को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-
शिवजी की पूजा में पान (ताम्बूल) अर्पित करना अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जाता है. मान्यता है कि पान का पत्ता सभी देवी-देवताओं का वास स्थल है और यह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. इसे सुख, समृद्धि, और सौभाग्य की वृद्धि के लिए चढ़ाया जाता है. यह नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर मन की एकाग्रता बढ़ाता है.
शिवरात्रि पर भगवान शिव को पान के पत्ते (तांबूल) अर्पित करना सुख-समृद्धि के लिए उत्तम माना जाता है. ताजा, साबुत पान के पत्ते के चिकने भाग पर चंदन लगाकर, डंठल (पीछे का हिस्सा) और आगे की नोक को थोड़ा तोड़कर, बिना चूने वाला बीड़ा बना कर शिवलिंग पर ‘ॐ नमः शिवाय’ कहते हुए अर्पित करें.
टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप…
Navratri viral video: वीडियो में एक महिला को लयबद्ध तरीके से नाचते और झूमते हुए देखा…
अगर आपने ट्रेन में सफर किया है, तो कभी न कभी ऑनलाइन या काउंटर पर…
Chandigarh Alcohol Rules Update: चंडीगढ़ प्रशासन ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एक नई आबकारी…
IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तगड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान…
Petrol Tank Viral Video: अयोध्या-बस्ती राजमार्ग पर एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जिसने लोगों का…