Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की भक्ति के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन सच्चे मन से उनकी पूजा करने पर जीवन की कई बाधाएं दूर होती हैं, खासकर करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है.
मंगलवार को करें ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत
Mangalwar Ke Upay: मंगलवार को पवनपुत्र हनुमान की आराधना करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन श्रद्धा और विश्वास के साथ उनकी पूजा करता है, उसके जीवन से संकट धीरे-धीरे समाप्त होने लगते हैं. हनुमान जी को शक्ति, बुद्धि, साहस और भक्ति का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिष में भी उन्हें मंगल ग्रह से जोड़ा गया है, इसलिए उनकी कृपा से नौकरी, व्यापार और निवेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बनते हैं.
अगर आप भी करियर में रुकावट, बार-बार असफलता या आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो मंगलवार के दिन कुछ खास उपाय अपनाना फायदेमंद हो सकता है.
1. राम परिवार के साथ हनुमान जी की पूजा करें
मंगलवार को भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ हनुमान जी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है. पूजा के दौरान *राम रक्षा स्तोत्र* का पाठ करने से जीवन की बाधाएं दूर होने लगती हैं और अधूरे काम पूरे होने लगते हैं.
2. हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं
इस दिन बजरंगबली को बूंदी का प्रसाद अर्पित करना बहुत फलदायी माना गया है. कहा जाता है कि लगातार कुछ मंगलवार तक ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्याएं कम होने लगती हैं और नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं.
3. मंगल मंत्र का जाप करें
मंगलवार को “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और मन के भय खत्म होते हैं. यह उपाय मानसिक शक्ति को मजबूत करने में मदद करता है.
4. हनुमान चालीसा का पाठ करें
हनुमान जी की पूजा के दौरान घी का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है. इससे धीरे-धीरे आर्थिक परेशानियां कम होती हैं और जीवन में स्थिरता आती है.
5. सच्चे मन से प्रार्थना और सेवा करें
इन सभी उपायों के साथ सबसे जरूरी है सच्ची श्रद्धा. हनुमान जी के सामने अपनी समस्याएं रखें और नियमित रूप से उनकी भक्ति करें. इससे करियर में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं और सफलता के रास्ते खुलते हैं.
SRH के खूंखार ओपनर कहे जाने वाले अभिषेक शर्मा ने बनाया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड! रोहित-संजू को…
Bihar Murder Case: सफिया सराय पुलिस स्टेशन में तैनात सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार को अपनी पत्नी…
UP Viral News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक दुल्हन को लेने के लिए 2…
Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रितिका नाम की एक यूजर की ओर से…
Most Nervous 90s in IPL: शतक के करीब पहुँचकर क्यों डगमगाए ईशान किशन? जानें क्या…
अगर आप शाम के समय कुछ टेस्टी स्नैक खाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए…