होम / Navratri 2021 जानिए नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग से कपड़े पहनना होता है शुभ

Navratri 2021 जानिए नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग से कपड़े पहनना होता है शुभ

Mukta • LAST UPDATED : October 6, 2021, 3:12 pm IST

Navratri 2021 हिंदू धर्म के अनुसार साल में चार बार नवरात्रि आते हैं लेकिन शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस बार शारदीय नवरात्रि 7 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं और 15 अक्टूबर को इसका समापन होगा।

29 सितंबर (रविवार) से नवरात्रि का पर्व शुरू होने जा रहा है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। नवरात्रि का हर दिन मां के एक रूप से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि नवरात्रि में दिन के हिसाब से रंगों के कपड़े पहनने से माता रानी प्रसन्न रहती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस दिन कौन सा रंग के कपड़े पहनने चाहिए..

पहले दिन : शैलपुत्री पूजा (Navratri 2021)

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करना शुभ होता है।

दूसरे दिन : ब्रह्मचारिणी पूजा (Navratri 2021)

नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की अराधना की जाती है। कहा जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी को हरा रंग प्रिय है और इस दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए हरे रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करनी चाहिए।

तीसरे दिन : मां चंद्रघंटा पूजा (Navratri 2021)

नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप को समर्पित है। इस दिन पूजा करते समय यदि भक्तजन भूरे रंग के वस्त्र पहनते हैं तो मां चंद्रघंटा प्रसन्न होती हैं।

चौथे दिन : कूष्माण्डा मां पूजा : (Navratri 2021 )

नवरात्रि के चौथे दिन दुर्गा मां के कुष्मांडा स्वरूप को पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन पूजा के दौरान भक्तों को नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

पांचवें दिन : स्कंदमाता पूजा : (Navratri 2021 )

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की अराधना की जाती है और कहा जाता है कि मां स्कंदमाता को सफेद रंग प्रिय है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनकर मां की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

छठे दिन : मां कात्यायनी पूजा: (Navratri 2021 )

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. मां कात्यायनी को लाल रंग काफी प्रिय है। ऐसे में यदि आप लाल रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करते हैं तो मां प्रसन्न होती हैं।

सातवें दिन : कालरात्रि पूजा : (Navratri 2021 )

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जाती है। मां कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए भक्तों को इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनकर मां की अराधना करनी चाहिए।

आठवें दिन : महागौरी पूजा : (Navratri 2021 )

नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा होती है। इस दिन पूजन करते समय भक्तों को गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

नौवें दिन : सिद्धिदात्री पूजा : (Navratri 2021 )

नवरात्रि के नौवें और अंतिम दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन जामुनी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

(Navratri 2021 )

More About Navratri Wishes : 

1st navratri maa shailputri

2nd Navratri Maa Brahmacharini

3rd Navratri Maa Chandraghanta

4th Navratri Maa Kushmanda

5th Navratri Maa Skandamata

6th Navratri Maa Katyayani

7th Navratri Maa Kalratri

8th Navratri Maa Mahagauri

9th Navratri Maa Siddhidatri

Connect With Us: Twitter facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

पहली नजर में Raghav Chadha पर दिल हार बैठी थी Parineeti, एक्ट्रेस ने सुनाए अनसुने किस्से -Indianews
Lok Sabha Election: अनंतनाग-राजौरी चुनाव टालने की मांग पर बढ़ा विवाद, एनसी और पीडीपी ने जताई नाराजगी-Indianews
Hindu Gods: भगवान विष्णु से लेकर माता लक्ष्मी तक, जानिए देवताओं के प्रिय वाहन और उनके संदेश -Indianews
Delhi Liquor Policy Case: मेरी बेटी निर्दोष है…, केसीआर ने दिल्ली शराब नीति मामले में के कविता के खिलाफ आरोपों से किया इनकार- indianews
अवैध सट्टेबाजी ऐप पर ईडी के समन पर Tamannaah Bhatia का रिएक्शन, कही ये बात -Indianews
पहले एक्टर फिर क्रिकेटर के प्यार में पड़ी Natasa Stankovic, प्रेग्नेंसी के बाद रचाई शादी -Indianews
Lok Sabha Election: चुनावी मैदान में आज बीजेपी का दोहरा वार, पीएम मोदी गुजरात तो अमित शाह तेलंगाना से भरेगे हुंकार-Indianews
ADVERTISEMENT