<
Categories: धर्म

Navratri 2025 Day 4 Maa Kushmanda: नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें यहां विधि और नियम

Navratri 4th Day Maa Kushmanda: शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा की पूजा का होता है और कहा जाता है, जो आज पूरी श्रद्धा भाव से माता रानी की पूजा करता है, उसके जीवन के कष्ट दूर होते है और माता रानी उसकी हर मनोकामना पूरी करती है, तो चलिए जानते हैं कि आज कैसे करें मां कूष्मांडा की पूजा और क्या है उनके पावरफूल मंत्र

Maa Kushmanda Ki Puja Vidhi: आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है और आज  देवी दुर्गा के चौथा रूप मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है, इस साल चतुर्थी तिथि दो दिन होने की वजह से 9 दिन चलने वाला नवरात्रि का यह पावन त्योहार 10 दिनों तक मनाया जाएगा और दो दिन आज और कल  मां कूष्मांडा की पूजा की जाएगी. कहा जाता है कि  मां कूष्मांडा ने ही ब्रह्मांड की रचना की थी और इनका रूप अष्टभुजा कूष्मांडा ने अपने दाएं हाथ में कमल, धनुष, बाण और कमंडल लिए हुए और हाथ में गदा, चक्र और जप माला लिए हुए बताया गया है. तो चलिए जानते हैं आज कैसे करें मां कूष्मांडा की पूजा और क्या है पावरफुल मंत्र?

कैसे करें मां कूष्मांडा की पूजा

मां कूष्मांडा की पूजा के लिए सबसे पहले साधक को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना चाहिए और साफ कपड़े पहन पूजा की तैयारी कर लेनी चाहिए, इसके बाद पूजा घर में या फिर घर के ईशान कोड़ में एक चौकी पर पीले रंग का आसन बिछाए और उस पर माता की तस्वीर या मूर्ति रखें. इसके बाद उस मूर्ति या चित्र पर गंगाजल डालकर उसे पवित्र कर लें, फिर देवी कूष्मांडा की पूरे विधि-विधान से पूजा करें और आज किए जाने वाले व्रत का संकल्प लें, इसके बाद मां कूष्मांडा देवी को रोली-चंदन, अक्षत, फल-फूल और पीले रंग की मिठाई अर्पित करें और फिर दुर्गा सप्तशती या फिर दुर्गा चालीसा का पाठ करें. पूजा के अंत में  मां कूष्मांडा की आरती करें और पूजा में हुई कोई भूल-चूक की माफी मांगते हुए अच्छी इच्छा उनके सामने रखें

नवरात्रि के चौथे दिन का शुभ रंग

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा देवी की पूजा की जाती है और मां कूष्मांडा को पीला रंग बेहद पसंद है, ऐसे में नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा में पीले रंग के वस्त्र, पीली चूड़ियां, पीली बिंदी, पीला सिंदूर, पीले फल, पीली मिठाई आदि जरूर चढ़ाए, ऐसा करने सा माता रानी खुश होंगी और आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगी.

मां कूष्मांडा देवी के पावरफुल  मंत्र

हिंदू मान्यता के अनुसार हर हर देवी-देवता और भगवान के कोई न कोई मंत्र होते हैं, जिनका जाप करके भक्त उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि पा सकते हैं. ये मंत्र विशेष शब्दांशों और ध्वनि-कंपन से बने होते हैं, जो भक्त की चेतना को देवता से जोड़ते हैं. ऐसे ही मां कूष्मांडा देवी का भी एप बेहद पावरफुल मंत्र, जिसका जाप आज आप पूजा में कर सकते हैंऔर उनकी कृपा पा सकते हैं

1. ॐ देवी कूष्माण्डायै नमः

2. कूष्मांडा: ऐं ह्री देव्यै नम:

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

IPL 2026: CSK की हार से 2 टीमों की मौज! प्लेऑफ के रोमांच का लगा तड़का, देखें रेस में कौन आगे?

IPL 2026 Playoffs Scenario: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीएसके की हार से दो टीमों…

Last Updated: May 16, 2026 11:54:21 IST

Petrol Diesel Prices Today 16 May 2026: दिल्ली से चेन्नई तक, जानें पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स

petrol diesel prices today 16 may 2026: 4 साल के बाद देशभर में पेट्रोल और…

Last Updated: May 16, 2026 11:26:40 IST

सड़े टमाटर, फंगस और काला कीचड़… केचअप फैक्ट्री का वायरल वीडियो देख बंद कर देंगे टमैटो सॉस खाना!

जिस टमैटो सॉस को आप स्वाद लेकर खाते हैं, उसके बनने की प्रोसेस शायद आपको…

Last Updated: May 16, 2026 10:21:46 IST

Silver Price Today 15 May 2026: क्या है चांदी की कीमत, जानें यूपी-दिल्ली समेत अपने-अपने शहर के दाम

Silver Price Today 15 May 2026: चांदी के दामों में गिरावट की वजह से मुनाफावसूली…

Last Updated: May 15, 2026 19:28:33 IST

Funny Jokes: लड़कियां पराया धन तो लड़के क्या? टीचर के पूछने पर छात्र का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes In Hindi: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…

Last Updated: May 15, 2026 19:16:55 IST