<
Categories: धर्म

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि का छठा दिन बेहद खास! इस चालीसा के पाठ से दूर होंगी शादी से जुड़ी परेशानियां

Chaitra Navratri 2026 Day 6: चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की उपासना का विशेष महत्व माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार मां कात्यायनी, ऋषि कात्यायन की पुत्री मानी जाती हैं और उन्होंने ही महिषासुर का वध कर धर्म की रक्षा की थी. देवी का यह स्वरूप भक्तों को साहस, शक्ति और मनचाहा वर प्रदान करने वाला माना जाता है.

Chaitra Navratri 2026 Day 6: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है या जिनकी कुंडली में मांगलिक दोष जैसी समस्याएं हैं, उनके लिए नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा और चालीसा का पाठ बेहद शुभ फल देने वाला होता है. श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई आराधना से विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर होने लगती हैं और अच्छे संबंध बनने के योग भी प्रबल होते हैं.

पौराणिक कथाओं के अनुसार द्वापर युग में ब्रज की गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में पाने के लिए यमुना तट पर मां कात्यायनी की उपासना की थी. इसी कारण अविवाहित कन्याओं के लिए नवरात्रि के छठे दिन की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है.मां कात्यायनी की चालीसा का पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि के साथ-साथ मनोकामनाओं की पूर्ति होने की मान्यता है. देवी को संकटों को दूर करने वाली और भक्तों की हर इच्छा पूरी करने वाली माना जाता है. जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मां की शरण में आता है, उसे मानसिक शांति और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं.

मां कात्यायनी की चालीसा

दोहा
जय कात्यायनी माँ, जय महिषासुर मारिणी.
सुर नर मुनि आराधित, जय मंगल करिणी॥

चौपाई
जय जय अंबे जय कात्यायनी.
जय महिषासुर घातिनी दानी..
ब्रह्मा, विष्णु, शिव जी ध्यावैं.
शक्ति से ही जगत बनावैं॥
रक्तदंतिका और अन्नपूर्णा.
माँ कात्यायनी स्वरूप सम्पूर्णा॥
कात्यायन ऋषि के घर आईं.
भक्तों की हर पीड़ा हर लाई॥
भय संकट हरने वाली माता.
सब पर रखती स्नेहिल छाता॥
जो कोई तेरी शरण में आवे.
मनचाहा फल वही नर पावे॥
जो नारी तेरा ध्यान लगावे.
जीवन में सुख-शांति पावे॥
कुमारी कन्या जो व्रत धारे.
विवाह के योग शीघ्र ही सँवारे॥
हर युग में तू देती सहारा.
भक्तों का करती उद्धारा॥
सिंह पर सवार भवानी माता.
जय-जय-जय जगदम्बे दाता॥

 Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

OPPO Find X9 vs X9s: दोनों स्मार्टफोन्स एक दूसरे से कितने अलग? सेगमेंट का बेस्ट कौन, किसमें मिलेंगे दमदार फीचर्स

दोनों ही दमदार बैटरी के साथ बेहतरीन प्रोसेसर के साथ आते हैं, जो वास्तव में…

Last Updated: May 26, 2026 18:54:36 IST

पिता के साथ रह रही बच्ची को अगवा कर ले गई मां, 2 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा, हुआ सनसनीखेज खुलासा

Udhampur child kidnapping: सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले के टिकरी इलाके में जो रेहम्बल…

Last Updated: May 26, 2026 18:05:04 IST

Joke of the Day: सुन छोरे… शादी के बाद आधा कंबल बीवी को देना पड़ता है? इन जोक्स को पढ़कर ठहाके लगाएंगे

Funny Joke Of the day: हंसी खुशहाल जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन कुछ…

Last Updated: May 26, 2026 18:00:30 IST

102 मैच 2979 रन… फिर भी वनडे टीम से बाहर, मोहम्मद रिजवान का क्या कसूर? कोच क्या बोले

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ दिन बाद वनडे सीरीज खेलनी है. इस…

Last Updated: May 26, 2026 16:23:54 IST

अधिकारी ने हाथ में रगड़ी सौंफ और खुल गई पोल! FSSAI का ये वीडियो देखकर अगली बार ‘सौंफ’ खाने से पहले 10 बार सोचेंगे आप

गुजरात में एक नकली सौंफ की फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है जो सौंफ में केमिकल…

Last Updated: May 26, 2026 16:11:26 IST

Video: काला चश्मा नीली साड़ी, कॉलेज फेस्ट में हरियाणवी गाने पर लड़की ने लगाए ऐसे ठुमके; मच गया गदर

College Fest Dance Video: सोशल मीडिया पर कॉलेज फेस्ट का एक वीडियो काफी तेजी से…

Last Updated: May 26, 2026 16:01:31 IST