<
Categories: धर्म

Pitru Paksha 2026 Rules: पितरों की पूजा में न हो जाए कोई भूल, जान लें पितृ पक्ष के ये जरूरी नियम; वरना हो जाएगा ‘महापाप’

Pitru Paksha 2026 Rules: पितृ पक्ष में पितरों का तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान और दान करना शुभ माना जाता है. इस दौरान सात्विक भोजन करें, क्रोध, विवाद और मांगलिक कार्यों से बचें.

Pitru Paksha Me Kya Karna Chahiye Aur Kya Nahi Karna Chaiye: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का खास धार्मिक महत्व माना गया है. इसे श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान पूर्वजों को याद कर उनके लिए तर्पण, श्राद्ध और दान किया जाता है. माना जाता है कि श्रद्धा से किए गए इन कार्यों से पितरों का आशीर्वाद मिलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पितृ पक्ष में कुछ काम करने की सलाह दी जाती है, जबकि कुछ कार्यों से बचने की मान्यता है? आइए जानते हैं आसान भाषा में जरूरी नियम.

पितृ पक्ष में क्या करना चाहिए?

  • जल से करें तर्पण: पितरों को रोजाना जल अर्पित करना शुभ माना जाता है. जल में काले तिल और कुशा मिलाकर तर्पण करने की परंपरा है.
  • श्राद्ध और पिंडदान करें: पूर्वजों की मृत्यु तिथि पर विधि के अनुसार श्राद्ध और पिंडदान किया जाता है. इसे दोपहर के समय करना उचित माना जाता है.
  • पंचबलि का रखें ध्यान: भोजन तैयार होने के बाद गाय, कुत्ते, कौए, देवताओं और चींटियों के लिए भोजन निकालने की परंपरा है.
  • दान और भोजन कराएं: जरूरतमंदों को भोजन कराना और अपनी क्षमता के अनुसार अनाज, कपड़े, तिल या दक्षिणा का दान करना शुभ माना जाता है.
  • जीव-जंतुओं का करें सम्मान: इस दौरान घर के बाहर आए किसी जरूरतमंद, पशु या पक्षी को भोजन और पानी जरूर दें.

ये भी पढ़ें: हीरो बनने पहुंचे मुंबई, अखबार में की नौकरी, सांप से डर फिर भी किया खतरनाक सीन; 380 फिल्मों में बने विलेन

पितृ पक्ष में क्या नहीं करना चाहिए?

  • मांगलिक कार्यों से बचें: विवाह, गृह प्रवेश और अन्य बड़े शुभ कार्यों को इस अवधि में टालने की परंपरा है.
  • तामसिक भोजन से दूरी रखें: मांस और मदिरा के साथ कई परिवार प्याज-लहसुन आदि का भी सेवन नहीं करते.
  • क्रोध और विवाद से बचें: घर में शांति बनाए रखें और माता-पिता व बुजुर्गों का सम्मान करें.
  • सात्विक जीवन अपनाएं: पितृ पक्ष में संयम, स्वच्छता और अच्छे आचरण पर विशेष ध्यान देने की धार्मिक मान्यता है.

ये भी पढ़ें: एक, दो नहीं…बिस्तर पर एक साथ कई रखैलें; बादशाह के…

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Vadodara Missing Parrot: तोता दे दो और लाखों ले लो! लड्डू के लिए रो रहा मालिक का दिल; रख दिया बड़ा इनाम

Vadodara Missing Parrot: गुजरात के वडोदरा में 6 महीने का पालतू तोता लड्डू लापता हो…

Last Updated: November 4, 2026 09:35:47 IST

Bill Gates Daughter: हर हफ्ते 3.5 लाख डॉलर..फिर भी नहीं पड़ते पूरे, बेटी की आदत से परेशान हुए बिल गेट्स; दे डाली चेतावनी

Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से…

Last Updated: November 4, 2026 08:21:53 IST

Kanika Kapoor Separation: शादी के 4 साल बाद टूटा कनिका कपूर का रिश्ता, पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का किया ऐलान

Kanika Kapoor Separation: पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिज़नेसमैन गौतम हाथीरमानी…

Last Updated: November 4, 2026 07:59:40 IST

Petrol Diesel Price 4 November 2026: कहीं महंगा तो नहीं हो गया तेल? जानें आपके शहर में आज कितने रुपये लीटर मिल रहा पेट्रोल-डीजल?

Petrol Diesel Price 4 November 2026:4 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और…

Last Updated: November 4, 2026 07:41:20 IST

Aaj ka Mausam: 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…

Last Updated: November 4, 2026 07:32:33 IST