<
Categories: धर्म

Premanand Maharaj का सुझाव: शादी के कार्ड में न करें ये आम गलती, वरना बढ़ सकती है परेशानी

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के अनुसार, आजकल लोग शादी के कार्ड पर भगवान के नाम या फोटो छपवाते हैं, जो बहुत अशुभ है. उनका कहना है कि शादी के कार्ड कुछ समय के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं और फिर फेंक दिए जाते हैं, जिससे भगवान की फोटो का अपमान होता है.

Premanand Maharaj: आजकल शादी का सीजन जोरों पर है. लोग पारंपरिक हिंदू परिवार आज भी इन कार्ड पर भगवान की फोटो छपवाते हैं. शादी के कार्ड पर भगवान की फोटो छपवाने का रिवाज भले ही शुभता के साथ शुरू हुआ हो, लेकिन आजकल अनजाने में इससे अपमान हो रहा है. इसलिए, इन कार्ड पर देवी-देवताओं की फोटो नहीं छपवानी चाहिए. वृंदावन-मथुरा के बाबा प्रेमानंद महाराज ने इससे जुड़े एक सवाल का जवाब दिया. एक भक्त ने महाराज जी से पूछा कि क्या हमें शादी के कार्ड पर भगवान की फोटो छपवानी चाहिए. यह गलती न करें

प्रेमानंद महाराज का जवाब

प्रेमानंद महाराज ने इसका उत्तर देते हुए कहा, “शादी का कार्ड कुछ समय के लिए इस्तेमाल होता हैं. शादी की रस्में खत्म होने के बाद, ये कार्ड सिर्फ कचरा बन जाते हैं, कभी इन्हें कूड़े में फेंक दिया जाता है, कभी घर के किसी कोने में पड़े-पड़े खराब हो जाते हैं. ऐसे में, इन पर छपी भगवान की तस्वीर का अपमान होना आम बात है. भगवान का हमेशा सम्मान करना चाहिए, और किसी भी तरह से उनका अपमान नहीं करना चाहिए. इसलिए, इनविटेशन कार्ड पर इनका इस्तेमाल करना सही नहीं माना जाता है.”

कार्ड में केवल जानकारी होनी चाहिए

प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं कि शादी के कार्ड में सिर्फ जरूरी जानकारी होनी चाहिए जैसे दूल्हा-दुल्हन का नाम, शादी की तारीख और जगह. हालांकि, आजकल बहुत से लोग इन कार्ड पर भगवान शिव और पार्वती, राधा और कृष्ण, या सीता और राम के शादीशुदा रूप जैसी पवित्र तस्वीरें छपवाते हैं.

भगवान का होता है अपमान

 कार्ड सिर्फ एक बार इस्तेमाल होते हैं, उसके बाद उन्हें कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है. ऐसे में उन पर छपी देवी-देवताओं की तस्वीरें अपमान का रूप ले लेती हैं, क्योंकि पवित्र तस्वीरों को कूड़ेदान में फेंकना या उन्हें पैरों तले रौंदना हमारी परंपरा के खिलाफ माना जाता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

‘मौत के बाद भी चलता रहा इलाज!’ बोकारो अस्पताल पर गंभीर आरोप, 4 दिन के मासूम की मौत पर बवाल

Viral Video: झारखंड के बोकारो स्थित एक अस्पताल पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. दावा…

Last Updated: May 16, 2026 13:59:17 IST

Silver Price Today 16 may 2026: जानें अपने शहरों में चांदी के ताजा रेट्स

Silver Price Today 16 may 2026: पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में कमी…

Last Updated: May 16, 2026 13:09:37 IST

Gold Price Today 16 May 2026: नोट करें आज अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today 16 May 2026: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर…

Last Updated: May 16, 2026 12:47:05 IST

Gold Price Today 16 May 2026: नोट करें आज अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today 16 May 2026: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर…

Last Updated: May 16, 2026 12:46:42 IST

IPL 2026: CSK की हार से 2 टीमों की मौज! प्लेऑफ के रोमांच का लगा तड़का, देखें रेस में कौन आगे?

IPL 2026 Playoffs Scenario: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीएसके की हार से दो टीमों…

Last Updated: May 16, 2026 11:54:21 IST