Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Purnima Vrat 2026: साल 2026 की फाल्गुन पूर्णिमा को लेकर लोगों के सवाल उठता है कि व्रत कौन से दिन रखना सही रहेगा. इस बार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 मार्च और 3 मार्च दोनों पर पड़ रही है. साथ ही 3 मार्च को भारत में चंद्र ग्रहण भी होने वाला है. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि व्रत और पूजा कब करना शुभ रहेगा और स्नान-दान के लिए कौन सा समय सबसे उत्तम है.
फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत रखने का सही समय और स्नान-दान का सबसे शुभ मुहूर्त
Falgun Purnima 2026: पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि ‘2 मार्च की शाम 5:56 बजे से शुरू होकर 3 मार्च शाम 5:08 बजे तक रहेगी’. वहीं 3 मार्च की शाम 6:46 बजे तक चंद्र ग्रहण रहेगा. चूंकि ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ वर्जित होते हैं, इसलिए पूर्णिमा व्रत 2 मार्च को ही रखना उत्तम माना गया है.शास्त्रों में भी कहा गया है कि पूर्णिमा व्रत उसी दिन किया जाना चाहिए, जिस दिन पूर्णिमा तिथि चंद्रोदय के समय लग रही हो. इस आधार पर भी 2 मार्च का दिन व्रत के लिए सबसे उपयुक्त है.
हालांकि व्रत 2 मार्च को रखना चाहिए, स्नान और दान 3 मार्च की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में करना अत्यंत शुभ माना गया है.
स्नान-दान और पूजा के दौरान यह सुनिश्चित करें कि चंद्र ग्रहण का सूतक काल समाप्त हो चुका हो, ताकि पुण्य लाभ अधिकतम हो.
पूर्णिमा व्रत के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है. साथ ही व्रत करने से ‘चंद्र दोष’ भी शांत होता है.
पूजा विधि
3 मार्च को दिनभर ग्रहण का सूतक रहेगा, इसलिए पूजा और दान ग्रहण के बाद ही करेंफाल्गुन पूर्णिमा व्रत और स्नान-दान करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है. सही दिन और शुभ मुहूर्त का पालन करना अत्यंत आवश्यक है.
Reel Girl on Highway: मुरादाबाद में एक युवती शामिल है, जिसने पूरी तरह से दुल्हन…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता…
World Schizophrenia Awareness Day 2026: दुनियाभर में हर साल 24 मई को विश्व सिज़ोफ्रेनिया जागरूकता…
Silver Price Today 22 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार…
अगर आप Scorpio N और MG Majestor को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस…
अगर आप कम बजट में किसी स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो ऐसे में Vivo…