होम / Horoscope Today 10 April 2023: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए है बेहद खास, जानें क्या आप भी हैं शामिल

Horoscope Today 10 April 2023: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए है बेहद खास, जानें क्या आप भी हैं शामिल

Jyoti Shah • LAST UPDATED : April 10, 2023, 10:06 am IST

Horoscope Today 10 April 2023: आज का राशिफल पढ़कर आप जान सकते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बना सकते हैं।

मेष

मेष राशि के जातकों को आज सोच समझकर कार्य व्यापार आगे बढ़ाना होेगा। निजी विषय आपके पक्ष में रहेंगे। खानपान और सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। अतिउत्साह व भावुक न हों। चर्चा में विनम्र रहने का प्रयास करें।

शुभ अंक: 1, 2, 3 व 9

शुभ रंग: लाल, गुलाबी

उपाय: आज शिव परिवार की पूजा और दर्शन जरूर करें। ओम् नमः शिवाय और ओम् सों सोमाय नमः मंत्र का जाप करें। जरूरतमंद की मदद करना फलदायक रहेगा।

वृष

वृष राशि के लोग कामकाजी मामलों में उत्साहित नजर आएंगे। किसी मित्र से अगर संबंधों को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह खत्म हो जाएगी। किसी सरकारी काम के नीति व नियमों को अनदेखा ना करें, नहीं तो इससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

शुभ अंक: 2, 3 व 6

शुभ रंग: गुलाबी

उपाय: शिव परिवार की पूजा और दर्शन करना अच्छा रहेगा। ओम् नमः शिवाय व ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को मेहनत से अपनी जगह बनाए रखनी होगी। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। स्वयं पर ध्यान दें और स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाएं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। किसी भी जोखिम में पड़ने से बचें। लेनदेन के समय सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपके साथ ठगी हो सकती है।

शुभ अंक: 1, 2, 3 व 5

शुभ रंग: पीच कलर

उपाय: आज शिव परिवार की पूजा और दर्शन करें। ओम् नमः शिवाय व ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें।

कर्क

कर्क राशि के लोग जरूरी कार्यों में तेजी दिखाएंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। बिजनेस में आपकी तरक्की को देखते हुए आज परिवार के सदस्य आपके लिए कोई सरप्राइज पार्टी रख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। आपके कुछ पुराने कर्ज कम होंगे।

शुभ अंक: 1, 2 और 3

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

उपाय: शिव परिवार की पूजा व दर्शन करें। ओम् नमः शिवाय व ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें। अनुशासन बनाए रखें।

सिंह

सिंह राशि के जातक परिवारिक कार्यों में रुचि बनाए रखेंगे। सुख सुविधाओं पर ध्यान देंगे और स्वजनों को समय देंगे। मित्रों का साथ मिलेगा और विश्वास बढ़ेगा। निजी कार्यों पर ध्यान देंगे। व्यक्तिगत विषयों रुचि बनाए रखेंगे। सहजता से आगे बढ़ते रहने की जरूरत है। आय बढ़ेगी। बहस से बचने की जरूरत है।

शुभ अंक: 1, 2 व 3

शुभ रंग: लाल चंदन

उपाय: आज शिव परिवार की पूजा और दर्शन करें। ओम् नमः शिवाय व ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें। किसी भी प्रकार की जिद करने से बचें।

कन्या

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। भाई बंधुओं का पूरा साथ मिलेगा। व्यवसाय के कामो में आ रही समस्या आज दूर होगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने के आसार हैं। कामकाज के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

शुभ अंक: 1, 2, 3 व 5

शुभ रंग: एक्वा कलर

उपाय: शिव परिवार की पूजा व दर्शन करें। ओम् नमः शिवाय और ओम् सों सोमाय नमः मंत्र का जाप करें।

तुला

तुला राशि के जातकों के घर परिवार में आज उत्सव का वातावरण बना रहेगा। स्वजनों पर ध्यान दें। यात्रा की संभवना बनी हुई है। आप पेशेवरों से तालमेल बढ़ाएंगे। शुभ सूचनाएं मिलने केे आसार हैं। घर में उत्सव आनंद बरकरार रहेगा।पारिवारिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। सबको साथ लेकर चलेंगे।

शुभ अंक: 2, 3 व 6

शुभ रंग: लाल

उपाय: शिव परिवार की पूजा और दर्शन करें। ओम् नमः शिवाय व ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। घर में किसी नए मेहमान के आने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। नवविवाहित जातकों के जीवन में कोई नया मेहमान दस्तक दे सकता है। आपको मिले किसी भी काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

शुभ अंक: 1, 2, 3 व 9

शुभ रंग: स्वर्णिम

उपाय: आज शिव परिवार की पूजा और दर्शन करें। ओम् नमः शिवाय व ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें।

धनु

आज धनु राशि के लोगों को कामकाज के सिलसिले में दूर देश जाना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें। खर्च बढ़ सकता है। आवश्यक निवेश पर ध्यान देने की जरूरत है। कामकाजी अवसर बनेंगे। किसी भी प्रकार के दिखावे में न आएं। लेनदेन में नियंत्रण बनाए रखें।

शुभ अंक: 1, 2 व 3

शुभ रंग: सनराइज

उपाय: शिव परिवार की पूजा व दर्शन करें। ओम् नमः शिवाय और ओम् सों सोमाय नमः मंत्र का जाप करें।

मकर

आज मकर राशि के लोग लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन आप पेशेवर मामलों को आगे बढ़ाएंगे। रिश्तों में नई ऊर्जा का संचार होता दिक रहा हैै। महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप तैयारी से आगे बढ़ेंगे। अच्छे लाभ हो सकते हैं। तेजी से काम करेंगे।

शुभ अंक: 2, 8 व 9

शुभ रंग: मडकलर

उपाय: आज शिव परिवार की पूजा और दर्शन करें। ओम् नमः शिवाय व ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें।

कुंभ

आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कला व कौशल के प्रयासों में सुधार होता नजर आ रहा है। किसी विवाद को लेकर परेशान चल रहे लोगों को छुटकारा मिलेगा।

शुभ अंक: 1, 2, 3 व 8

शुभ रंग: गोमेद के समान

उपाय: शिव परिवार की पूजा और दर्शन जरूर करें। ओम् नमः शिवाय वओम् सों सोमाय नमः का जाप करें।

मीन

नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और कार्यक्षेत्र में भी आपको सभी का पूरा साथ मिलेगा। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है।

शुभ अंक: 1, 2 व 3

शुभ रंग: ऑरेंज

उपाय: आज शिव परिवार की पूजा और दर्शन करें। ओम् नमः शिवाय व ओम् सों सोमाय नमः मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें: मस्जिद में नमाज अदा कर रहे लोगों पर हमला, कई लोग गंभीर रूप से घायल

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT