Sankashti Chaturthi 2026 Upay: आज संकष्टी चतुर्थी का व्रत है और चैत्र मास की इस चतुर्थी को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है. मान्यताओं के अनुसार आज जो भी व्यक्ति पूरे विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा करता है या व्रत रखता है, उसके सभी प्रकार के संकट, रोग, शत्रु भय और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं, इसके अलावा धन प्राप्ती और जीवन में उन्नति के लिए कुछ उपाय भी किए जाते हैं.
संकष्टी चतुर्थी उपाय
Sankashti Chaturthi 2026 ‘Upay: हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाता है, और चैत्र मास की इस चतुर्थी को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान गणेश का भाल (माथा) चंद्रमा से सुशोभित होता है इसलिए आज भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी है. मान्यताओं के अनुसार आज जो भी व्यक्ति पूरे विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा करता है या व्रत रखता है, उसके सभी प्रकार के संकट, रोग, शत्रु भय और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं, इसके अलावा आज धन प्राप्ती और जीवन में उन्नति के लिए कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें आज जरूर करना चाहिए
भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी व्रत के दिन चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर गणेश जी की मूर्ति या प्रतिमा स्थापित करें. इसके बाद चंदन या सिंदूर का तिलक लगाएं और दूर्वा अर्पित करें. ध्यान रखें कि दूर्वा की संख्या 5, 7 या 11 ही होनी चाहिए. इसके बाद गणेश जी को लाल फूल व मोदक अर्पित करें और आज की व्रत कथा जरूर पढ़ें. फिर रात के समय गणेश जी आरती करें, गणेश चालीसा व गणपति स्रोत का पाठ करना भी इस दिन फलदायी माना गया है. दिनभर व्रत रखने के बाद रात के समय चंद्रोदय होने के बाद पर चंद्रमा को जल अर्पित करें और व्रत का पारण करें. बता दें कि आज चंद्रोदय रात 9 बजकर 14 मिनट पर होगा. लेकिन जगह के अनुसार टाइम उपर नीचे हो सकता है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
DGCA VIP Flight New Rules 2026: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने जरूरी गाइडलाइंस शेयर की है,…
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर एक तरफ शांति वार्ता का…
Luni River Rajasthan Facts: हम सभी जानते हैं कि इस धरती पर अनगिनत नदियां बहती…
PM Modi Meeting: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच पीएम मोदी ने सभी राज्यों…
Ishan Kishan Captaincy Record: ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी संभालने के लिए तैयार…
IPL 2026 Commentators: 19वां इंडियन प्रीमियर लीग 28 मार्च 2026 से शुरू होगा. इसकी शुरुआत…