माना जा रहा है कि इन कार्ड्स पर कैश निकालने की लिमिट को 50 फीसदी तक कम किया जा सकता है. चलिए जानते हैं कैश निकालने की लिमिट कितनी कम होगी.
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. PNB ने डेबिट कार्ड से ATM से कैश निकालने की लिमिट को कम करने का फैसला लिया है. हालांकि, यह सभी डेबिट कार्ड्स पर नहीं, बल्कि कुछ डेबिट कार्ड की रोजाना कैश निकालने की लिमिट को कम किया है. बैंक का मानना है कि इस लिमिट को कम ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाने और धोखाधड़ी के जोखिम को कम करने के लिए किया जा रहा है. इसके साथ ही साथ डिजिटल लेन-देन को भी इससे बढ़ावा दिया जा सकेगा.
माना जा रहा है कि इन कार्ड्स पर कैश निकालने की लिमिट को 50 फीसदी तक कम किया जा सकता है. चलिए जानते हैं कैश निकालने की लिमिट कितनी कम होगी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएनबी के कैश निकालने की लिमट को लेकर जो फैसला लिया गया है उसे एक अप्रेल 2026 से लागु किया जा सकता है. पहले जहां आप अपने डेबिट कार्ड से रोजाना एक लाख रुपये की राशि निकालते थे, अब आप उससे केवल 50 हजार रुपये तक ही निकाल पाएंगे. बैंक द्वारा कई डेबिट कार्डों की लिमिट को घटाकर 50 हजार रुपये प्रतिदिन कर दिया है. वहीं, कुछ हाई एंड कार्ड्स पर भी कैश निकालने की लिमिट को आधा कर दिया गया है.
PNB ने ATM से रोजाना कैश निकालने की लिमिट RuPay NCMC Platinum International Debit Card, RuPay Women Power Platinum Debit Card के साथ ही साथ RuPay NCMC Platinum Domestic Debit Card पर भी घटा दी गई है. वहीं, इसके साथ-साथ RuPay Women Power Platinum Debit Card और RuPay Business Platinum NCMC Debit Card पर भी कैश की लिमट घटाई गई है. अगर आप अब तक Mastercard Platinum Debit Card का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब इस कार्ड पर भी कैश लिमिट कम कर दी गई है.
PNB ने केवल सामान्य कार्ड ही नहीं, बल्कि प्रीमियम डेबिट कार्ड्स पर भी लिमिट को घटाया गया है. बैंक ने PNB RuPay Select Neo Debit Card, RuPay Select Debit Card के साथ-साथ PNB RuPay Select Excel Debit Card की लिमिट को भी आधा कर दिया है. वहीं, Visa Signature Debit Card और Mastercard Business Debit Card में भी अबतक रोजाना कैश निकालने की लिमिट 1.5 लाख रुपये थी, जिसे अब घटाकर 75 हजार रुपये कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक जिन डेबिट कार्ड्स के नाम बैंक की लिस्ट में नहीं हैं उन कार्ड्स में कोई बदलाव किए जाने की बात नहीं कही जा रही है.
308 Wheels Giant Truck: यूपी की सड़कों पर 308 पहियों वाला एक विशालकाय ट्रक चर्चा…
Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…
Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…
October 1 Price Hike: 1 अक्टूबर से क्या वाकई AC, TV, फ्रिज के दाम बढ़ने…
Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…
Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…