Hindi News / Dharam / Saturns Rise In Pisces After 30 Year Wealth Success Will Shower On 3 Zodiac Signs

शनि हुए मेहरबान! 30 साल बाद मीन में किया उदय, इन 3 राशियों पर छप्पर फाड़ बरसेगी कृपा

Shani Uday 2025: ग्रहों में सबसे शक्तिशाली ग्रह कहे जाने वाले शनि एकमात्र ऐसे ग्रह हैं जो सबसे धीमी गति से चलते हैं।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Shani Uday 2025: ग्रहों में सबसे शक्तिशाली ग्रह कहे जाने वाले शनि एकमात्र ऐसे ग्रह हैं जो सबसे धीमी गति से चलते हैं और सभी राशि चक्र पूरा करने में इसे 30 वर्ष का समय लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह 2.5 वर्ष में अपनी राशि बदलते हैं। ऐसे में शनि का प्रभाव हर राशि के लोगों के जीवन में लंबे समय तक बना रहता है। शनि लोगों को उनके कर्मों के अनुसार परिणाम देते हैं, इसीलिए इन्हें कर्मफल दाता और न्याय का देवता कहा जाता है।

30 साल बाद मीन राशि में उदय

शनि के राशि परिवर्तन से समय-समय पर परिस्थितियां बदलती रहती हैं, जिसका प्रभाव 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है। शनि के उदित होने पर ये प्रभाव कई गुना अधिक शक्तिशाली हो जाते हैं। 30 साल बाद शनि मीन राशि में उदय हो रहे हैं, जिससे कई राशियों को इसका लाभ मिलेगा। ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला से जानेंगे कि शनि के मीन राशि में उदय होने से किन राशियों को सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 29 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!

Shani amavasya 2025: शनि अमावस्या-सूर्य ग्रहण का महासंयोग

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए शनि का उदय होना काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आपके काम की सराहना होगी। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। नौकरी में चल रही परेशानियां भी खत्म हो सकती हैं। प्रमोशन के साथ सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता मिल सकती है। संतान की तरफ से चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। व्यापार में भी आपको काफी सफलता मिल सकती है। काम के सिलसिले में आप कई यात्राएं कर सकते हैं। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को शनि शुभ फल देने वाला है। इस दौरान आपको अपनी इच्छा के अनुसार सफलता मिलेगी। साथ ही समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोगों से आपको काफी सम्मान मिलेगा। साथ ही आपके सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगे और आपकी आमदनी भी काफी अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही आपके बिगड़े हुए कामों में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा। कारोबारियों के व्यापार में बढ़ोतरी होगी और आप लगातार बड़ी सफलता हासिल करते रहेंगे।

मरुत के खजाने से बदली पांडवों की किस्मत, दुर्योधन के सोने के महल भी पड़े फीके! जानिए धन-संपदा के इस महायुद्ध की कहानी

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता मिल सकती है। आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। आपकी मेहनत की सराहना होगी। इसके साथ ही पदोन्नति और वेतन वृद्धि के भी योग हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है और आप बचत करने में भी सफल हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों, पैतृक संपत्ति के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को विशेष सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 12 फरवरी को ग्रहों की चाल, जानें आज का राशिफल!

Tags:

Shani Uday 2025
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue