<
Categories: धर्म

Navratri 2025 Mata Shailputri Puja: आज नवरात्रि के पहले दिन ऐसे करें मां शैलपुत्री की पूजा, बरसेगी कृपा, होगी सारी इच्छाएं पूरी

Shardiya Navratri 2025: आज 22 सितंबर सोमवार नवरात्रि का पहला दिन है और आज नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री (Mata Shailputri) स्वरूप की पूजा की जाती है, तो चलिए जाते हैं कि क्या है पूजा विधि और शैलपुत्री की कथा?

Navratri Mata Shailputri Puja Vidhi: आज 22 सितंबर सोमवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और आज नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है. “शैल” का अर्थ पर्वत और “पुत्री” का अर्थ बेटी है, इस प्रकार वे पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं. शैलपुत्री स्वरूप की बात करें, तो उनके दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल है, और वे नंदी बैल पर सवार रहती हैं. माता दुर्गा का ये रूप शक्ति, सौम्यता और धैर्य का प्रतीक माना जाता है. तो चलिए जाते हैं आज नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें माता शैलपुत्री की पूजा? क्या है माता शैलपुत्री की कथा 

मां शैलपुत्री की पूजा विधि

आज नवरात्रि का पहला दिन है और नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है, ऐसे में आप सुबह जल्दी उठकर स्नान कर ले और साफ कपड़े पहन ले. इसके बाद मां शैलपुत्री की मुर्ती या चित्र के सामने दीपक जलाएं और पूजा के साथ ही जल, पुष्प, दूर्वा, अक्षत, फल, नैवेद्य आदि अर्पित करें और माता का ध्यान करें और नवरात्रि के पहले दिन व्रत का संकल्प लेने के लिए हथेली में जल, चावल और फूल रखकर, भगवान गणेश को साक्षी मानकर, अपनी मनोकामना बताते हुए, और किसी भी स्थिति में व्रत को पूर्ण करने का निश्चय करें

मां शैलपुत्री के पूजन का महत्व

माता दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा करने से जीवन में सुख, शांती और समृद्धि आती है और कठिन तप और भक्ति भाव मां शैलपुत्री की उपासना से मनचाहा वरदान प्राप्त होता हैं. विवाह और दांपत्य जीवन में सुख-शांति के लिए भी मां शैलपुत्री की पूजा फलदायक होती है. इसके अलावा माता दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

शैलपुत्री की कथा (Shailputri Mata Katha)

मां दुर्गा का पहला रूप “शैलपुत्री” है, क्योंकि वह पर्वतराज हिमालय की पूत्री के रूप में उत्पन्न हुई थी और  अपने पूर्वजन्म में माता प्रजापति दक्ष की कन्या के रूप में उत्पन्न हुई थीं, तब उनका नाम ‘सती’ था और उनक विवाह भगवान शंकर जी हुआ था. लेकिन सती के पिता प्रजापति दक्ष इस विवाह से खुश नहीं थे, क्योंकि वो शंकर जी को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे. एक बार प्रजापति दक्ष ने अपने घर में भव्य यज्ञ रखवाया और उसमें सभी देवी देवता को बुलाया, लेकिन अपनी बेटी के पति शिव जी को आमंत्रित नहीं किया, लेकिन जब माता सती को पता चला की उनके पिता बहुत बड़ा यज्ञ करवा रहे हैं, तो वो खुद को रोक नहीं पाई और शिव जी के मना करने पर भी अपने पिता के घर यज्ञ में पहुंच गई. जहा  माता सती के सामने ही उनके पति शिव जी का बेहद अपमान किया गया और ये सब देखकर उन्हें बेहद गुस्सा आ गया और उन्होंने  खुद को हवन कुंड में भस्म कर लिया. इसके बाद माता सती, हिमालय की पुत्री के रूप में पैदा हुईं और उनका नाम शैलपुत्री पड़ा. शैलपुत्री देवी का विवाह भी शंकर जी से हुआ और पूर्वजन्म की तरह ही वो इस जन्म में भी वह शिवजी की अर्धांगिनी बनीं. नवरात्रि के पहले दिन इनकी पूजा करने से भक्त को शक्ति, धैर्य और जीवन में स्थिरता प्राप्त होती है.

मां शैलपुत्री की पूजा के दौरान पढ़े ये मंत्र

“ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः.”

अर्थ- हे पर्वत की पुत्री शैलपुत्री देवी, आपको नमस्कार है”.

मां शैलपुत्री का ध्यान मंत्र

वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्.
वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥

अर्थ – “मैं माँ शैलपुत्री को वंदना करता हूँ, जो इच्छित फल देती हैं, जिनके सिर पर अर्धचंद्र सुशोभित है, जो वृषभ (साँड़) पर सवार हैं, त्रिशूल धारण किए हुए हैं और यशस्विनी (यशस्वी) हैं”.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें.  India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

सीमा पर सांप और मगरमच्छ की होगी तैनाती? सुरक्षा के लिए BSF बना रही खास प्लान; घुसपैठियों की खैर नहीं

Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…

Last Updated: April 6, 2026 09:25:21 IST

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST