<
Categories: धर्म

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में गलती से भी न करें ये 3 गलतियां, हो सकता है वर्षों का पूजा-पाठ व्यर्थ

Shardiya Navratri 2nd Day: शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा को होता है और इस दौरान पूजा के कुछ नियम होते हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी होता है, अगर आप इन 3 नियम का पालन ना कर पाए, तो वर्षों का तप, पूजा-पाठ और साधना सब व्यर्थ हो सकता है.

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है और उनका ये रूप तपस्या, संयम और ज्ञान का प्रतीक होता है. मां ब्रह्मचारिणी हिमालय की पुत्री और भगवान शंकर की अर्धांगिनी थी. उन्होंने घोर तपस्या करके शिव को पति रूप में प्राप्त किया. मां ब्रह्मचारिणी  के हाथ में जपमाला और कमंडलु होता है, जो ध्यान और साधना का प्रतीक है. कहा जाता है जो भी व्यक्ति मां ब्रह्मचारिणी की पूजा पूरे दिल और भाव से करता है और उनकी कृपा आप पर हो जाए, तो उस व्यक्ति का असंभव कार्य भी संभव हो जाता हैं.

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के नियम

वहीं शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के दूसरे दिन यानी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के दिन अगर कोई जातक ये तिन बड़ी गलती हो जाए, तो उसका वर्षों का तप, पूजा-पाठ और साधना सब व्यर्थ हो सकता है. आइए जानते हैं कि वो कौन सी 3 बाते है, जिनका कल यानी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के दिन ध्यान रखना बेहद जरूरी है.  

1. भोजन और ब्रह्मचर्य का उल्लंघन

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के दिन यदी कोई जतक व्रती असंयमित भोजन करता है, मांस-मद्य का सेवन करता है और ब्रह्मचर्य के नियम का पालन नहीं करता है, तो सका व्रत निष्फल हो जाता है. पद्म पुराण में लिखा है कि “मद्यं मांसं न सेवेत व्रतानां ब्रह्मचारिणि”,इसका मतलब है व्रत के दौरान मद्य और मांस का सेवन व्रत को नष्ट कर देता है. आधुनिक दृष्टि के अनुसार बात करें तो व्रत के दौरान सात्त्विक भोजन मन और शरीर को तप के योग्य बनाता है और उसे शांत रखता है, जबकि तामसिक भोजन ऊर्जा को बढ़ाने का काम करता है, जिसकी वजह से आपके अंदर गलत घयाल आ सकते हैं.

2. अहंकार और क्रोध का वशीभूत होना

नवरात्रि के दूसरे दिन यानी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के दिन कोई व्यक्ति या महिला पूजा के दौरान क्रोधित हो जाए, या कोई अहंकार में आकर किसी को गलत बोलदे, तो उसका व्रत वहीं नष्ट हो जाता है. शास्त्रों के अनुसार “अहंकारः परं दुष्टं क्रोधो वा नाशकः तपः” इसका मतलब है अहंकार और क्रोध तपस्या को तुरंत नष्ट कर देते हैं. वही आधुनिक दृष्टि के अनुसार मनोविज्ञान भी कहता है कि पूजा के समय गुस्सा आना मन की शांति को भंग करता है. 

3. मंत्र-जप में अशुद्धि या भूल

 इसके अलावा नवरात्रि के दूसरे दिन यानी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के दौरान यदी कोई जातक मंत्र-जप करते समय अशुद्ध उच्चारण करे या अधूरा जप छोड़े, तो मां ब्रह्मचारिणी की कृपा नहीं मिलती और पूजा वहीं नष्ट हो जाती है. आधुनिक दृष्टि के अनुसार मंत्र का उच्चारण सही स्वर और लय में होना चाहिए, अगर ऐसा ना हो तो उसकी तरंगें मन-मस्तिष्क पर असर डालती हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

‘मौत के बाद भी चलता रहा इलाज!’ बोकारो अस्पताल पर गंभीर आरोप, 4 दिन के मासूम की मौत पर बवाल

Viral Video: झारखंड के बोकारो स्थित एक अस्पताल पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. दावा…

Last Updated: May 16, 2026 13:59:17 IST

Silver Price Today 16 may 2026: जानें अपने शहरों में चांदी के ताजा रेट्स

Silver Price Today 16 may 2026: पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में कमी…

Last Updated: May 16, 2026 13:09:37 IST

Gold Price Today 16 May 2026: नोट करें आज अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today 16 May 2026: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर…

Last Updated: May 16, 2026 12:47:05 IST

Gold Price Today 16 May 2026: नोट करें आज अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today 16 May 2026: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर…

Last Updated: May 16, 2026 12:46:42 IST

IPL 2026: CSK की हार से 2 टीमों की मौज! प्लेऑफ के रोमांच का लगा तड़का, देखें रेस में कौन आगे?

IPL 2026 Playoffs Scenario: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीएसके की हार से दो टीमों…

Last Updated: May 16, 2026 11:54:21 IST