<
Categories: धर्म

Shardiya Navratri 2026: 10 या 11 अक्टूबर? नवरात्रि की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन दूर करें, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2026 Date: शारदीय नवरात्रि 2026 को लेकर 10 या 11 अक्टूबर का कन्फ्यूजन है. जानें नवरात्रि की सही तारीख, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और मां दुर्गा की पूजा का समय.

Shardiya Navratri 2026 Kab Hai: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. इस साल नवरात्रि की तारीख को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि यह 10 अक्टूबर से शुरू होगी या 11 अक्टूबर से. पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से होगी. पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा और कलश स्थापना की जाएगी.

10 नहीं, 11 अक्टूबर से शुरू होगी नवरात्रि

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात शुरू होगी और 11 अक्टूबर की रात तक रहेगी. उदया तिथि के नियम के अनुसार नवरात्रि का पहला दिन 11 अक्टूबर माना जाएगा. नवरात्रि 19 अक्टूबर तक चलेगी और 20 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा.

कब है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त?

दिल्ली के पंचांग के अनुसार, 11 अक्टूबर को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:19 बजे से 10:12 बजे तक रहेगा. इसकी अवधि करीब 3 घंटे 52 मिनट है. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना का समय सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा. हालांकि, पूजा का समय शहर के अनुसार कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है. इसलिए अपने स्थानीय पंचांग के अनुसार समय देखना बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें:  Shagun Sharma Breakup: अमन गांधी से ब्रेकअप…अब ‘खतरों के खिलाड़ी’ के इस कंटेस्टेंट के साथ जुड़ा नाम; क्या Move On कर चुकीं हैं शगुन?

नौ दिनों में होगी मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होगी. इसके बाद मां ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी. इन दिनों भक्त व्रत रखते हैं और मां दुर्गा की विशेष पूजा करते हैं. नवरात्रि के बाद 20 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा. इस दिन भगवान राम की रावण पर जीत का पर्व मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें: Kiara Adavani Second Pregnancy: फिर प्रेग्नेंट हुईं कियारा आडवाणी, सालभर में दूसरे बच्चे को देने जा रही जन्म; कपल ने खुद किया कन्फर्म

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

IND vs WI: 43 गेंदों में श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक, कप्तान ने एक साथ तोड़े 4 बड़े रिकॉर्ड, देख गंभीर भी दंग

IND VS WI: श्रेयस अय्यर ने एक सफल रन चेज़ में सबसे ज़्यादा इनिंग खेलने…

Last Updated: October 7, 2026 13:28:01 IST

सेना के हवलदार की होटल में मौत, वॉशरूम का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव; जांच शुरू

Meerut Army Havaldar Death: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सेना का जवान अपने दोस्तों…

Last Updated: October 7, 2026 13:11:55 IST

Apoorva Mukhija Viral Video: ‘मुझे नहीं पता था…’ वायरल किसिंग वीडियो पर Apoorva Mukhija ने तोड़ी चुप्पी; एयरपोर्ट पर रोते-रोते हुआ बुरा हाल

Apoorva Mukhija Viral Kissing Video: अपूर्वा मुखीजा ने अमीन जाज के साथ वायरल किसिंग वीडियो…

Last Updated: October 7, 2026 13:09:25 IST

Anant Singh Viral Video: लेटे-लेटे लगवाया तिलक, कैमरा देखते ही मंगाया ब्लैक चश्मा

Anant Singh Viral Video: बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने…

Last Updated: October 7, 2026 13:10:51 IST

फिरोजाबाद में खूनी खेल; दोस्त के साथ पत्नी को देख आग बबूला हुआ पति, दाग दीं गोलियां

Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके…

Last Updated: October 7, 2026 12:46:13 IST

Shreyas Iyer Record: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा; बाबर आजम अब भी सबसे आगे

Shreyas Iyer Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में श्रेयस अय्यर ने 102* रन की…

Last Updated: October 7, 2026 12:45:53 IST