Uttarakhand Crime: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया.
झगड़े के बाद पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट
Uttarakhand Crime: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से घरेलू विवाद की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां पति-पत्नी के बीच शुरू हुई मामूली कहासुनी कथित तौर पर इतनी बढ़ गई कि मामला हिंसक हमले तक पहुंच गया. आरोप है कि गुस्से में आकर पत्नी ने अपने पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित हायर सेंटर भेज दिया.
यह मामला काशीपुर की कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बाबरखेड़ा गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, गांव में रहने वाले दीपक का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था. दोनों के बीच पहले बातचीत के दौरान तनाव बढ़ा और फिर कहासुनी होने लगी. बताया जा रहा है कि बहस के दौरान मामला इस कदर बिगड़ गया कि पत्नी ने कथित तौर पर धारदार हथियार उठा लिया. आरोप है कि उसने दीपक के निजी अंग पर वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से दीपक बुरी तरह घायल हो गया. घर में हुई इस घटना के बाद परिवार के लोग घबरा गए.
हमले के बाद परिजनों ने देर किए बिना घायल दीपक को अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उसकी चोटों की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया. हालांकि उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आगे के इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया. फिलहाल युवक का उपचार हायर सेंटर में जारी बताया जा रहा है. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकिपुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली थी.
ये भी पढ़ें: रिश्तेदारों को वंदे भारत में छोड़ने गए थे 13 लोग, लगा 36 हजार का जुर्माना; मामले ने इंटनेट पर मचाया तहलका
નવી દિલ્હી [ભારત], ૧૮ નવેમ્બર: હાથી સિમેન્ટ અને સિધ્ધી સિમેન્ટ જેવી વિશ્વસનીય બ્રાન્ડ્સ ધરાવતી સૌરાષ્ટ્ર…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का स्टेज पर…
Gujarat ASI Murder Case: गुजरात के साबरकांठा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
Ajay Par Baba Video: छतरपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें अजय पार…
Bihar Crime News: बिहार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कुछ महीने…
Kal Ka Rashifal 19 November 2026: गुरुवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…