<
Categories: धर्म

Navratri Day 3: यहां जानें क्या है मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, चमत्कारी मंत्र और पसंदीदा भोग

Navratri Day 3 Maa Chandraghanta Puja Vidhi: नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का होता है, जिन्हें शक्ति, शौर्य और सौम्यता माना जाता है. मां चंद्रघंटा की पूजा भय, बाधाएं और नकारात्मक शक्तियां दूर होती है, तो चलिए जानते हैं कैसे करें माता को प्रसन्न, क्या है मंत्र और पसंदीदा भोग.

Shardiya Navratri Day 3 Maa Chandraghanta Puja: शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपो की पूजा की जाती है. नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा का होता है, जिन्हें  शक्ति, शौर्य और सौम्यता माना जाता है और इनका रूप सबसे शांत लेकिन प्रभावशाली माना जाता है. मां चंद्रघंटा मस्तक घंटे के आकार के चंद्र से सुशोभित होता है, जो उनके दिव्य तेज का प्रतीक है. कहा जाता है कि नवरात्रि में जो कोई भी व्यक्ति मां चंद्रघंटा की पूजा करता है, उससे भय, बाधाएं और नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है. ऐसे में आप नवरात्रि के तिसरे दिन मां चंद्रघंटा को उनकी पूजा, मंत्र और प्रिय भोग से प्रसन्न कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं यहां मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, मंत्र और प्रिय भोग के बारे में..

मां चंद्रघंटा की पूजा विधि (Maa Chandraghanta Puja Vidhi)

नवरात्रि के तीसरे दिन आपको प्रातः स्नान के बाद पूजा के लिए मां चंद्रघंटा की प्रतिमा या चित्र को गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए और पूजा स्थल को पीले और लाल फूलों से सजाना चाहिए, इसके बाद धूप-दीप जलाकर माता का आवाहन करे और उन पर रोली, चावल, पुष्प और फल अर्पित करें. माँ को लाल रंग बेहद पसंद होता है, इसलिए पूजा में लाल चुनरी  जरूर चढ़ाए. साथ ही शंख या घंटी बजाकर घर के वातावरण को पवित्र करें.

मां चंद्रघंटा के मंत्र  (Maa Chandraghanta Mantra)

मां चंद्रघंटा का सरल मंत्र
 
ॐ एं ह्रीं क्लीं

माता चंद्रघंटा का उपासना मंत्र 

पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता.
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता..

आह्लादकरिनी चन्द्रभूषणा हस्ते पद्मधारिणी.

घण्टा शूल हलानी देवी दुष्ट भाव विनाशिनी..

मां चंद्रघंटा का महामंत्र 

‘या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नसस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:‘

क्या है मां चंद्रघंटा का प्रिय भोग (Maa Chandraghanta Bhog)

शारदीय नवरात्रि  के तीसरे दिन, मां चंद्रघंटा की पूजा के बाद उन्हें खीर का भोग लगाना चाहिए, विशेष रूप से केसर से बनी खीर मां को अत्यंत प्रिय है. इसके अतिरिक्त आप लौंग, इलायची, पंचमेवा और शुद्ध दूध से बनी मिठाइ का भोग भी आप मां चंद्रघंटा को लगा सकते हैं, इसके अलावा आप मिश्री भी भोग में शामिल कर सकते हैं, यह मां की कृपा पाने का मधुर माध्यम हो सकता है और ऐसा करना अत्यंत शुभ और फलदायक माना जाता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Silver Price Today 16 may 2026: जानें अपने शहरों में चांदी के ताजा रेट्स

Silver Price Today 16 may 2026: पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में कमी…

Last Updated: May 16, 2026 13:09:37 IST

Gold Price Today 16 May 2026: नोट करें आज अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today 16 May 2026: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर…

Last Updated: May 16, 2026 12:47:05 IST

Gold Price Today 16 May 2026: नोट करें आज अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today 16 May 2026: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर…

Last Updated: May 16, 2026 12:46:42 IST

IPL 2026: CSK की हार से 2 टीमों की मौज! प्लेऑफ के रोमांच का लगा तड़का, देखें रेस में कौन आगे?

IPL 2026 Playoffs Scenario: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीएसके की हार से दो टीमों…

Last Updated: May 16, 2026 11:54:21 IST

Petrol Diesel Prices Today 16 May 2026: दिल्ली से चेन्नई तक, जानें पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स

petrol diesel prices today 16 may 2026: 4 साल के बाद देशभर में पेट्रोल और…

Last Updated: May 16, 2026 11:26:40 IST