<
Categories: धर्म

December Shivratri 2025: 18 या 19 कब है साल की आखिरी शिवरात्रि? अंतिम बार मांग लें भोलेनाथ से वरदान, फिर नए साल में ही मिलेगा मौका

Last Shivratri 2025: इस साल की आखिरी शिवरात्रि पौष कृष्ण चतुर्दशी को पड़ रही है. उस दिन भद्रा का साया रहेगा, इस साल शिवरात्रि का व्रत रखने वालों के लिए यह आखिरी मौका होगा, क्योंकि अगली मासिक शिवरात्रि नए साल में होगी. आइए जानते हैं कि दिसंबर की मासिक शिवरात्रि कब है? मासिक शिवरात्रि की तारीख और शुभ मुहूर्त क्या है?

Last Shivratri 2025: इस साल की आखिरी शिवरात्रि पौष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को है. यह 2025 का आखिरी शिवरात्रि व्रत है, इसके बाद शिवरात्रि का व्रत रखने का मौका नए साल 2026 में आएगा. पौष शिवरात्रि का व्रत रखकर आप इस साल आखिरी बार अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. 

 भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सभी दिन शुभ होते हैं, लेकिन पौष शिवरात्रि के बाद मासिक शिवरात्रि जैसा पवित्र त्योहार नए साल में ही आएगा. आइए जानते हैं कि दिसंबर की मासिक शिवरात्रि कब है? मासिक शिवरात्रि की तारीख और शुभ मुहूर्त क्या है?

दिसंबर मासिक शिवरात्रि की तारीख (December Shivratri 2025 Date)

दृक पंचांग के अनुसार, पौष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 18 दिसंबर को सुबह 2:32 बजे शुरू होगी. यह तिथि 19 दिसंबर को सुबह 4:59 बजे समाप्त होगी. इसलिए, उदयतिथि और पूजा के शुभ मुहूर्त के आधार पर, दिसंबर की मासिक शिवरात्रि, जो साल की आखिरी शिवरात्रि है, गुरुवार, 18 दिसंबर को है. उस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा का एक अद्भुत संयोग बन रहा है.

दिसंबर मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त (Shivratri 2025 Subh Muhurat)

जो लोग दिसंबर की मासिक शिवरात्रि का व्रत रखना चाहते हैं और शिव पूजा करना चाहते हैं, उनके लिए निशिता पूजा का शुभ मुहूर्त रात 11:51 बजे से 12:45 बजे तक है. इस दिन आपको शिव पूजा के लिए 55 मिनट का शुभ समय मिलेगा.

  • मासिक शिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:19 बजे से 6:13 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त, सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:38 बजे तक.
  • शुभ-उत्तम मुहूर्त सुबह 07:08 बजे से 08:26 बजे तक.
  • लाभ-उन्नति मुहूर्त दोपहर 12:18 बजे से 01:35 बजे तक.
  • अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त दोपहर 01:35 बजे से 02:53 बजे तक.

सर्वार्थ सिद्धि योग में मासिक शिवरात्रि

इस साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि ऐसे दिन पड़ रही है जब सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7:08 बजे शुरू होगा और रात 8:07 बजे तक रहेगा. इस शुभ योग में किए गए कार्य सफल होते हैं. उस दिन, धृति योग सुबह से दोपहर 03:06 बजे तक रहेगा, जिसके बाद शूल योग शुरू होगा. शिवरात्रि पर अनुराधा नक्षत्र सुबह से रात 8:07 बजे तक रहेगा, जिसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होगा.

शिवरात्रि पर भद्रा

18 दिसंबर, शिवरात्रि के दिन, भद्रा है. यह भद्रा सुबह 7:08 बजे शुरू होगी और दोपहर 3:47 बजे समाप्त होगी. यह भद्रा स्वर्ग लोक में निवास करती है, इसलिए इसका पृथ्वी पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा.

शिवरात्रि व्रत का महत्व ( Importance of Shivratri)

जो लोग शिवरात्रि का व्रत रखते हैं और उचित रीति-रिवाजों से भगवान शिव की पूजा करते हैं, उनके कष्ट दूर होते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. शिव और गौरी की पूजा करने से शाश्वत सौभाग्य प्राप्त होता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Burgman 2026: सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च, हाई-टेक फीचर्स और नया लुक, कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Suzuki Burgman Street 2026: भारत में दूसरी पीढ़ी की सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च हो गई…

Last Updated: April 4, 2026 09:30:02 IST

हार्ट अटैक से बच जाएगी जिंदगी! अगर 30 दिन पहले दिखने वाले लक्षण पर देंगे ध्यान, नोट कर लें ये संकेत

Heart Attack Symptoms: आमतौर पर लोग हार्ट अटैक को अचानक ही मानते हैं, मगर सच्चाई…

Last Updated: April 4, 2026 09:11:14 IST

‘रब ने बना दी जोड़ी’! Sid-Kiara की केमिस्ट्री ने इवेंट में लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल कुछ खास तस्वीरें!

Sid-Kiara Look 2026: सबके पसंदीदा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, और एक बार फिर से…

Last Updated: April 4, 2026 08:51:06 IST

Nashik Car Accident: एक पल में सब खत्म! नासिक कार हादसे ने छीनी 9 जिंदगियां, दिल दहला देगी घटना

Nashik Car Accident: शनिवार को नासिक के डिंडोरी तालुका में एक दुखद दुर्घटना हुई, इस…

Last Updated: April 4, 2026 08:44:46 IST

JAC Jharkhand Board Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द, जानें रिजल्ट जारी की डेट

Jharkhand Board JAC Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी…

Last Updated: April 4, 2026 08:18:18 IST

LPG Cylinder Price Today 4 April: LPG के रेट में जबरदस्त ट्विस्ट! मिडिल ईस्ट संकट से सस्ता होगा सिलेंडर या बढ़ेगी टेंशन?

LPG Cylinder Price Today: इससे पहले, मार्च में गैस एजेंसी ने घरेलू और कमर्शियल, दोनों…

Last Updated: April 4, 2026 08:19:13 IST