होम / श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भागवत गीता कही ये बात, ऐसे व्यक्ति कभी नहीं करते छल

श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भागवत गीता कही ये बात, ऐसे व्यक्ति कभी नहीं करते छल

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : November 12, 2022, 1:47 pm IST

Geeta Gyan: भगवान कृष्ण ने श्रीमद्भागवत गीता में कई ऐसी बातें बताई हैं, जो हमारे काफी काम की साबित होती हैं। महाभारत युद्ध के दौरान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कई उपदेश दिए थे। आज भी श्रीकृष्ण के दिए ये उपदेश प्रासंगिक हैं। व्यक्ति को अपने जीवन में श्रीकृष्ण की इन बातों को अपनाना चाहिए। इन उपदेशों को अपनाने से जीवन में खूब तरक्की मिलेगी। बता दें कि श्रीमद्भागवत गीता मात्र एक ऐसा ग्रंथ है, जो व्यक्ति को जीने का तरीका सिखाती है। गीता हमारे जीवन में धर्म, प्रेम और कर्म का पाठ पढ़ाती है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में ऐसे व्यक्तियों की पहचान बताई है। जो कभी भी किसी के साथ छल नहीं करते हैं।

ये लोग कभी भी नहीं करते हैं छल

  • गीता में बताया गया है कि सबसे समझदार तथा स्थिर बुद्धि वाला व्यक्ति वही होता है जो सफलता मिलने पर भी कभी अहंकारी नहीं होता है। साथ ही कभी विफलता मिलने पर गम में नहीं डूबता है।
  • भगवान श्री कृष्ण गीता में कहते हैं कि जो लोग सीधी और स्पष्ट बात किया करते हैं, उन लोगों की वाणी कठोर ज़रूर होती है, मगर वह कभी भी किसी के साथ छल नहीं करते हैं।
  • श्रीमद्भागवत गीता में यह भी कहा गया है कि मौन रहना अच्छा है परंतु जब अन्याय हो रहा हो तब मौन नहीं रहें।
  • गीता में बताया गया है कि नेत्र केवल हमें दृष्टि प्रदान करते हैं। मगर हम लोग कब किसमें क्या देखते हैं यह सब हमारी भावनाओं के ऊपर निर्भर करता है।
  • श्री कृष्ण ने गीता में बताया है कि अपने द्वारा कहे हुए शब्दों को हमेशा सुंदर रखिए। क्योंकि व्यक्ति संसार से चला जाता है, परंतु उसके कहे हुए शब्द हमेशा रह जाते हैं।
  • भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद्भागवत गीता में यह भी बताया है कि कमजोर लोग उस वक्त रुकते हैं जब वह थक जाते हैं। लेकिन विजेता तब नहीं रुकते हैं जब तक वह जीत हासिल नहीं कर लेते हैं।

Also Read: गणपति स्तोत्र का पाठ करने से संतान को मिलेगा सुखमय जीवन, सभी मनोकामना होगीं पूरी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

पिता Ranbir Kapoor की गोद में नजर आई बेटी Raha, काउबॉय हैट में स्टाइल गोल्स देते दिखीं आलिया भट्ट -Indianews
Ibrahim Ali Khan ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने का वादा पूरा किया, फैंस ने दिया प्यार -Indianews
JNU: मिलने आओ नहीं तो.., जेएनयू के प्रोफेसर ने छात्रा को भेजा अश्लील संदेश-Indianews
Israel Hamas War: पीएम नेतन्याहू जाएंगे जेल? जानें आईसीसी क्यों जारी करने वाला है अरेस्‍ट वारंट
पिता इरफान खान की पुण्यतिथि पर बेटे Babil Khan ने इतने रूपयों का किया दान, लोगों ने की तारीफ -Indianews
Prajwal Revanna Case: सेक्स स्कैंडल मामले में प्रज्वल रेवन्ना जेडीएस से निलंबित, पार्टी ने भेजा नोटिस-Indianews
UK Board Results Declared: यूके बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम किए घोषित, ऐसे चेक करें रिजल्ट-Indianews
ADVERTISEMENT