Hindi News / Dharam / The Country Is Celebrating Vishwakarma Puja Today Know Its Auspicious Time And Importance

Vishwakarma Jayanti 2023: देश मना रहा आज विश्वकर्मा पूजा, जानें इसका शुभ मुहूर्त और महत्व

India News (इंडिया न्यूज), Vishvakarma Jayanti 2023 : आज विश्वकर्मा पूजा है। हमारे देश में विश्वकर्मा भगवान को पहला इंजीनियर माना जाता है। इस खास दिन पर हर घर में लोग अपने मशीनों, औजारों और गाड़ियों की पूजा करते हैं। हर साल यह पर्व पूजा कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है। इस साल यह […]

BY: Reepu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Vishvakarma Jayanti 2023 : आज विश्वकर्मा पूजा है। हमारे देश में विश्वकर्मा भगवान को पहला इंजीनियर माना जाता है। इस खास दिन पर हर घर में लोग अपने मशीनों, औजारों और गाड़ियों की पूजा करते हैं। हर साल यह पर्व पूजा कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है। इस साल यह आज यानि 17 सितंबर 2023 को विश्वकर्मा पूजा मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग की मानें तो पूरे 50 साल बाद इस दिन दुर्लभ संयोग बन रहा। जानते हैं आज के दिन का महत्व क्या है।

आज के दिन रविवार को कन्या संक्रांति है। जान लें कि कन्या संक्रांति का समय दोपहर 01:43 बजे से है। ये वो क्षण है जब सूर्य देव कन्या रा​शि में प्रवेश करने वाले हैं। इस कारण ही आज विश्वकर्मा पूजा होगी। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आज है।

इस मूलांक वालों के लिए उधार देना पड़ सकता है भारी, क्रोध और जल्दबाजी से बचें वरना होगा नुकसान, जानें आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल

Vishvakarma Jayanti 2023

विश्वकर्मा पूजा का क्या है महत्व

धार्मिक ग्रंथों को अगर आप पढ़ेंगे तो उसमें उल्लेख मिलेगा कि भगवान विश्वकर्मा ब्रह्म देव के पुत्र हैं। इन्हें सभी देवताओं का ​शिल्पी भी माना जाता है। मान्यता ये है कि इस सृष्टि की रचना में भगवान विश्वकर्मा ने ब्रह्म देव की मदद की थी। धार्मिक ग्रंथों में इसकी बात का उल्लेख है कि विश्वकर्मा जी ने ही सोने की लंका, द्वारका नगरी, पुष्पक विमान, देवी-देवताओं के अस्त्र-शस्त्र तैयार किए थे। अगर कोई व्यक्ति व्यापार में तरक्की पाना चाहता है तो भगवान विश्वकर्मा की पूजा करना बेहद फलदायी होता है। वो लोग जो मशीन और निर्माण से जुड़े हुए हैं। इस कारण ही आझ देशभर में लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं।

विश्वकर्मा पूजा पर शुभ योग

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो लगभग 50 साल बाद विश्वकर्मा पूजा पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। जिसके तहत;

  • सर्वार्थ सिद्धि योग : 17 सितंबर 2023 को सुबह 06:07 से सुबह 10:02 बजे तक।
  • द्विपुष्कर योग: 17 सितंबर 2023 को सुबह 10:02 से सुबह 11.08 बजे तक।
  • ब्रह्म योग :17 सितंबर 2023 को  प्रात:काल 04:13 से 18 सितंबर 2023, प्रात:काल 04:28 बजे तक।
  • अमृत सिद्धि योग: 17 सितंबर 2023 को सुबह 06:07 से सुबह 10:02 बजे तक।

ऐसी मान्यता है कि इस शुभ योग पर  हर मनोकामना पूरी होती है।

यह भी पढ़ें:- 

Tags:

India news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue