<
Categories: धर्म

Annular Solar Eclipse 2026: 17 फरवरी 2026 को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, भारत पर क्या होगा प्रभाव, जानें कब से कब तक रहेगा ग्रहण का असर

17 फरवरी 2026 को फाल्गुन अमावस्या के दिन साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा. इस दौरान चंद्रमा सूर्य के बीच से गुजरेगा, लेकिन इसकी स्थिति ऐसी होगी कि सूर्य का बाहरी भाग चमकदार अंगूठी जैसा दिखेगा. आइये जानते हैं ये ग्रहण कब से कब तक रहेगा, भारत में ये दिखाई देगा या नहीं और ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी.

वलयाकार सूर्य ग्रहण  2026: 17 फरवरी 2026 को फाल्गुन अमावस्या के दिन साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ भी कहा जाता है. इस दौरान चंद्रमा सूर्य के बीच से गुजरेगा, लेकिन इसकी स्थिति ऐसी होगी कि सूर्य का बाहरी भाग चमकदार अंगूठी जैसा दिखेगा. वलयाकार ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी से दूर होता है, इसलिए सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता. 
इस ग्रहण को लेकर खगोलविदों में उत्सुकता का माहौल है. यह दुर्लभ घटना खगोल प्रेमियों के लिए रोमांचक है. NASA और अन्य एजेंसियां इसकी लाइव स्ट्रीमिंग करेंगी. आंखों को नुकसान से बचाने के लिए देखते समय विशेष चश्मे का उपयोग करना जरूरी है. आइये जानते हैं ये ग्रहण कब से कब तक रहेगा, भारत में ये दिखाई देगा या नहीं, ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी. 

ग्रहण का समय और अवधि

भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 3:26 बजे शुरू होगा और शाम 7:57 बजे समाप्त हो जाएगा. ग्रहण की कुल अवधि करीब 4 घंटे 31 मिनट रहेगी. इसका अधिकतम प्रभाव दोपहर 5:12 बजे (IST) के आसपास होगा. यह ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा. अगर सूतक काल की बात करें तो भारत में दृश्यता न होने से सूतक काल मान्य नहीं होगा.

कहां-कहां दिखाई देगा ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से अंटार्कटिका में पूरी तरह दिखेगा, जहां दो वैज्ञानिक स्टेशन स्थित हैं, वहीं इसका आंशिक चरण अर्जेंटीना के कुछ हिस्सों और दक्षिण अफ्रीका में सूर्योदय के बाद नजर आएगा. यह ग्रहण दक्षिण अटलांटिक महासागर के ऊपर भी दिखेगा जबकि भारत सहित बाकी दुनिया में सूर्य क्षितिज से नीचे होने के कारण ग्रहण दिखाई नहीं देगा.

ज्योतिषीय प्रभाव

ज्योतिषी पंडित ऋषिकांत मिश्र के अनुसार भारत में न दिखने पर भी ग्रहण का असर रहेगा. कुंभ राशि में ग्रहण लगने के कारण इस राशि वालों पर इसका विशेष प्रभाव होगा. इसके अलावा वृष, सिंह, वृश्चिक और कर्क राशि पर ज्यादा असर रहेगा. ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए सूर्य को जल अर्पित करें ग्रहण समाप्त होने के बाद दान दें. इस दौरान गर्भवती महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी जाती है.

साल के अन्य ग्रहण

2026 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे. साल में दो सूर्य ग्रहण होगा जिसमें से पहला 17 फरवरी को होगा और दूसरा सूर्यग्रहण अगस्त महीने में होगा. वहीं चंद्रग्रहण की बात करें तो साल का  चंद्रग्रहण मार्च में होगा, जबकि दूसरा अगस्त महीने में होगा. यानी अगस्त 2026 में सूर्य और चंद्रग्रहण दोनों होंगे. हालांकि, इनमें से  कोई भी ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Viral Video: अरे भाई! पेट्रोल के लिए ये क्या कर रहे लोग, पानी के टैंक में तेल भरवाने पहुंचा युवक, वीडियो वायरल

Petrol Tank Viral Video: अयोध्या-बस्ती राजमार्ग पर एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जिसने लोगों का…

Last Updated: March 26, 2026 20:28:51 IST

Maa Siddhidatri Puja: नवमी पर ऐसे करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, सफल होंगे कार्य, मुहूर्त, मंत्र और कथा

Chaitra Navratri 2026 Day 9: आज शक्ति साधना के नवरात्रि महापर्व की नवमी तिथि का…

Last Updated: March 26, 2026 20:11:33 IST

बर्फबारी का लेना चाहते हैं मजा, तो कहां-कहां होगा Snow Fall, ये जगह होने वाली हैं परफेक्ट

अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं और स्नो फॉल देखना चाहते हैं, तो…

Last Updated: March 26, 2026 19:47:33 IST

Vivek Agnihotri: ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म, विवेक अग्निहोत्री दिखाएंगे भारत की सीक्रेट स्ट्राइक की कहानी

Operation Sindoor Movie: विवेक अग्निहोत्री अप्रैल 2025 में पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी…

Last Updated: March 26, 2026 19:44:07 IST

अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, कितना किराया और क्या होगा रूट?

रेलवे बोर्ड ने अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है. इसके लिए शेड्यूल…

Last Updated: March 26, 2026 19:17:30 IST

फिल्मी अंदाज में रेड! थानेदार के एक हाथ में बंदूक, दूसरे में हथौड़े से खोला हाइवा, निकला 50 लाख का माल

Bihar hyva viral video: बिहार के थानेदार ने करीब 1 सप्ताह के अंदर करोड़ों का…

Last Updated: March 26, 2026 18:56:55 IST