Shaniwar Ke Upay: शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित होता है। अगर व्यक्ति पर शनि देव की कृपा हो तो उसके कोई भी काम नहीं रुकते हैं। उसके हर काम में सफल होते हैं। वहीं अगर शनि और अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति की जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसी कार्य में उसे सफलता नहीं मिलती है। शनिदेव को प्रसन्न करने के शनिवार के दिन कई उपाय किए जाते हैं। शनिवार को इन उपायों के करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। तो आइए शनिवार के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में जानते हैं।
शनिवार के दिन करें ये उपाय
- अगर आपके ऊपर शनि के साढ़ेसाती है तो आप शनिवार के दिन सुबह के समय भोलेनाथ को पंचामृत में काले तिल मिलाकर अर्पित करें। साथ ही उनसे कष्ट मुक्ति की प्रार्थना करें। इससे शनि ग्रह शांत हो जाते हैं।
- शनिवार को किसी जरूरतमंत व्यक्ति को काले रंग के वस्त्र दान में दें। इससे भगवान शनि देव बेहद प्रसन्न होते हैं।
- शनिदेव अगर क्रोधित या कष्टदायी हो रहे हों तो आप सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर उसे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान में दे दें। इससे शनि देव शांत का क्रोध शांत होता है।साथ ही उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
- किसी पीपल वृक्ष के जड़ में शनिवार के दिन शाम को जल अर्पित करें। जिसके बाद गेहूं के आटे से बने दीया जलाएं। इस उपाय करने से शनि की ढैया से व्यक्ति को राहत मिलती है।
- शनिवार को किसी गरीब बूढ़े व्यक्ति को जूता-चप्पल दान करने से भी भगवान शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। शनिवार को सरसों का तेल, काले उड़द, काले तिल और काले रंग की वस्तुएं प्रदान करने से शनि पीड़ा से व्यक्ति को मुक्ति मिलती है।
- शनिदेव के दुष्प्रभाव से बचने के लिए रोजाना जल्दी उठें। इसके साथ ही कभी मांस-मदिरा का सेवन न करें। कोई भी गलत कार्य नहीं करें। क्योंकि गलत काम करने वालों को भगवान शनिदेव दंड देते हैं।
Also Read: Kamada Ekadashi 2023: कामदा एकादशी व्रत कल, इस दिन करें ये खास उपाय, जानें शुभ समय और मंत्र
Also Read: जानें कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं AAP नेता राघव चड्ढा, जल्द परिणीति संग लेंगे सात फेरे