होम / आज कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये काम, जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए करें ये शुभ काम

आज कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये काम, जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए करें ये शुभ काम

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : November 8, 2022, 4:54 pm IST

Kartik Purnima Vrat Katha: हिंदू धर्म और शास्‍त्रों में पूर्णिमा और अमावस्‍या काफी विशेष माना गया है। बता दें कि इनमें से कुछ पूर्णिमा और अमावस्‍या बेहद खास मानी गई हैं, जिसमें कार्तिक पूर्णिमा भी शामिल है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवतागण दिवाली मनाते हैं, जिस वजह से इस पूर्णिमा को बहुत महत्‍वपूर्ण माना गया है। इसे देव दिवाली और त्रिपुरा पूर्णिमा भी कहते हैं।

आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्‍नान करने का भी बहुत महत्‍व है। इस साल आज यानी 8 नवंबर 2022 को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है। यहां आपको बताते हैं कि आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन किन कामों को करना शुभ माना जाता है और किन कामों को करना अशुभ माना जाता है।

आज कार्तिक पूर्णिमा पर जरुर करें ये काम

  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर हल्‍दी से स्वास्तिक चिन्ह बनाने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर सुख-समृद्धि का वरदान देती हैं।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूरा घर साफ रखें। मान्‍यता है कि आज घर में साफ-सफाई रखने से और शाम को मुख्‍य द्वार पर दीपक जलाने से मां लक्ष्‍मी का घर में आगमन होता है।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन मुख्‍य द्वार पर तोरण लगाएं। साथ ही फूल मालाएं लगाएं।
  • पूर्णिमा के दिन चावल, चीनी और दूध का दान करना बेहद शुभ फल देता है।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की पूजा करें। इससे सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी। साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में खूब सुख-समृद्धि आती है।
  • पूर्णिमा के चांद को अर्घ्‍य दें।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान करें। घर में भी दीपक जलाएं।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या ना करें

  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन गलती से भी तुलसी के पत्‍ते न तोड़ें। ऐसा करने से माता लक्ष्‍मी और भगवान विष्‍णु नाराज हो जाते हैं।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन मुख्‍य द्वार पर गंदगी न रहने दें। इसे साफ रखें और शाम के समय दीपक जरूर जलाएं।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर में कलह न करें। ना ही किसी से झगड़ा करें। किसी के बारे में बुरा न सोचें।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन नॉनवेज-शराब का सेवन गलती से भी न करें। साथ ही करेला, बैंगन और हरी सब्जियां भी ना खाएं।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन नमक खाने से बचें या कम खाएं।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

KKR VS DC: ईडन गार्डन में दिल्ली से भिड़ेगी कोलकता, जानें कैसा होगा पिच का मिजाज-Indianews
Bengal Teachers Lose Jobs: 26 हजार शिक्षकों की नौकरी से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट का एक्शन-Indianews
Siddhant Chaturvedi ने अपने बर्थडे पर गिटार बजाने के साथ किया जमकर डांस, रूमर्ड गर्लफ्रेंड Navya Naveli Nanda ने किया रिएक्ट -Indianews
KKR vs DC Live Streaming: कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी दिल्ली, जानें कब और कहां देखें मुकाबला-Indianews
Viral Video: एक दूल्हा और चार दुल्हन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-Indianews
T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने विश्व कप के लिए किया टीम का एलान, ये स्टार खिवाड़ी संभालेगा टीम की कमान
T20 World Cup 2024: 1990 के दशक की किट की याद दिलाती है न्यूजीलैंड की नई जर्सी, दक्षिण अफ्रीका ने भी विश्व कप के लिए जर्सी को किया लांच
ADVERTISEMENT