<
Categories: धर्म

Turtle Ring: कछुए वाली अंगूठी पहनने से पहले हो जाएं सावधान, ये गलती बिगाड़ सकती है सबकुछ; जानें इसे पहनने के नियम

Turtle Silver Ring: कछुए वाली अंगूठी फैशन के साथ ज्योतिषीय मान्यताओं में भी लोकप्रिय है. हालांकि, इसे पहनने से पहले सही धातु, उंगली, दिशा और शुभ समय जैसी बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Turtle Ring Astrology: आजकल कछुए के डिजाइन वाली अंगूठी यानी Turtle Silver Ring फैशन एक्सेसरीज के तौर पर काफी पसंद की जाती है. हालांकि, वास्तु शास्त्र और फेंगशुई की मान्यताओं में इसे केवल फैशन ज्वेलरी नहीं माना जाता. हिंदू धार्मिक मान्यताओं में कछुआ सुख-समृद्धि, स्थिरता, सकारात्मक ऊर्जा और लंबी उम्र का प्रतीक माना गया है. इसे भगवान विष्णु के कूर्म अवतार और माता लक्ष्मी से भी जोड़ा जाता है.

कछुआ रिंग पहनते समय रखें

वास्तु और फेंगशुई की मान्यताओं के अनुसार, कछुआ रिंग पहनते समय उसके मुख की दिशा महत्वपूर्ण मानी जाती है. मान्यता है कि अंगूठी में बने कछुए का सिर पहनने वाले की तरफ यानी हथेली की ओर होना चाहिए. कहा जाता है कि मुख बाहर की ओर रखने से इसके शुभ प्रभाव में कमी आ सकती है.

किस दिन पहनना माना जाता है शुभ?

कछुआ रिंग को गुरुवार या शुक्रवार को पहनना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों इसे धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि से जुड़े लाभ प्राप्त हो सकते हैं.

पहनने से पहले ऐसे करें शुद्धि

  • अंगूठी को गंगाजल और कच्चे दूध से साफ करें.
  • इसे कुछ समय के लिए पूजा स्थान पर रखें.
  • भगवान का ध्यान और प्रार्थना करने के बाद अंगूठी धारण करें.

कछुआ रिंग पहनने के बताए गए फायदे

  • धन-समृद्धि को बढ़ावा मिल सकता है.
  • मानसिक शांति और स्थिरता मिल सकती है.
  • नकारात्मक ऊर्जा से बचाव माना जाता है.
  • घर-परिवार में सकारात्मक वातावरण बना रह सकता है.

ये भी पढ़ें: चॉकलेट खा लो… लड़के ने लड़कियों को पिलाया पेशाब, प्रिंसिपल से की शिकायत, तो मिला चौंकाने वाला जवाब

किन राशियों के लिए मानी जाती है शुभ?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार वृषभ, मिथुन, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए कछुआ रिंग शुभ मानी जाती है. हालांकि, ये धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताएं हैं, वैज्ञानिक रूप से इनके प्रभाव की पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: जिसके साथ किया रोमांस, अब उसी की मां बनेंगी दीपिका पादुकोण; सालों बाद साथ आएंगे नजर

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Who is Dhanraj Nathwani: अंबानी परिवार के बेहद करीबी, कौन हैं धनराज नथवानी? जिन्हें सपा ने टिकट देकर चौंकाया

Who is Dhanraj Nathwani:धनराज नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं. कंपनी से जुड़े…

Last Updated: September 30, 2026 11:38:53 IST

Apple Pay India Launch: 10 साल का इंतजार खत्म! भारत में आया एप्पल पे, ऐसे होगा फटाफट पेमेंट

Apple Pay India Launch: कंपनी का कहना है कि Apple Pay उन भारतीय यूज़र्स के…

Last Updated: September 30, 2026 11:30:11 IST

Amroha Dowry Case: बात करने पहुंचे थे बहन की ससुराल, फिर मायके वालों को दरवाजा बंद कर दी कुटाई; फिर ट्रैक पर मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज विवाद को लेकर मायके वालों पर कथित हमला हुआ.…

Last Updated: September 30, 2026 11:23:46 IST

Bigg Boss 20: मेरे लिए आशीर्वाद…ब्रेकअप के बाद ऐसे बदली उदिति सिंह लाइफ; खुद करण भी नहीं कर पाए यकीन!

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…

Last Updated: September 30, 2026 10:39:19 IST

Silver Rate Today 30 Sep 2026: आज चांदी खरीदना पड़ेगा कितना महंगा? 1 किलो का भाव जानकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…

Last Updated: September 30, 2026 12:00:35 IST