<
Categories: धर्म

Vastu Tips: क्या आपने भी इस दिशा में रखा है गंगाजल? जान लें सही नियम वरना बढ़ सकता है वास्तु दोष!

Vastu Upay For Positive Energy: गंगाजल का सही ढंग से इस्तेमाल आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है. मान्यता है कि इसके कुछ खास वास्तु उपाय अपनाने से घर का माहौल सकारात्मक हो जाता है. आइए जानते हैं गंगाजल से जुड़े ऐसे असरदार उपाय, जो आपके घर की ऊर्जा को पूरी तरह बदल सकते हैं.

Ganga Jal Vastu Tips: लगभग हर घर में गंगाजल जरूर रखा होता है, लेकिन इसे रखने और इस्तेमाल करने का सही तरीका बहुत कम लोग जानते हैं. मान्यता है कि अगर गंगाजल को गलत जगह या गलत तरीके से रखा जाए, तो यह शुभ की जगह अशुभ असर भी दे सकता है. वहीं, सही नियमों का पालन करने पर यही गंगाजल घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी ला सकता है.

सबसे बड़ी गलती जो लोग करते हैं, वह है गंगाजल को प्लास्टिक की बोतल में रखना. ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता. बेहतर है कि इसे तांबे, पीतल या चांदी के बर्तन में ही रखें. इसके अलावा, गंगाजल को हमेशा साफ और पवित्र स्थान पर रखें, न कि किसी गंदे या अंधेरे कोने में.

जीवन बदल सकते हैं ये उपाय

धन से जुड़ी परेशानी में राहत
अगर घर में पैसों की तंगी बनी रहती है, तो शनिवार को गंगाजल का छिड़काव पूरे घर में करें. इससे नकारात्मकता कम होती है और माहौल सकारात्मक बनता है.

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए
घर के उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में गंगाजल से भरा पीतल का बर्तन रखना शुभ माना जाता है. इससे मानसिक तनाव कम होता है और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलते हैं.

घर में शांति बनाए रखने के लिए
अगर घर में छोटी-छोटी बातों पर विवाद होते हैं, तो रोज सुबह मुख्य दरवाजे पर गंगाजल छिड़कना फायदेमंद माना जाता है. इससे नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं.

काम और व्यापार में तरक्की के लिए
ऑफिस या दुकान में गंगाजल रखने से ध्यान और एकाग्रता बढ़ती है. साथ ही रुके हुए काम धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगते हैं.

गंगाजल के लिए ईशान कोण सबसे शुभ दिशा मानी जाती है. इसके अलावा ध्यान रखें कि जिस जगह गंगाजल रखा हो, वहां मांस या शराब का सेवन न करें. ऐसा करना वास्तु के अनुसार अच्छा नहीं माना जाता और इससे नकारात्मक असर बढ़ सकता है.

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Taigun 2026: SUV लेने की सोच रहे हैं, फॉक्सवैगन ला रही Taigun Facelift, क्या होंगे बड़े बदलाव

Taigun Facelift 2026: वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन अपनी मिड-साइज SUV, फॉक्सवैगन टाइगुन का फेसलिफ्ट लॉन्च…

Last Updated: April 8, 2026 17:52:33 IST

एक और अब्दुल का हुआ पर्दाफाश! पहचान छिपाकर की हिंदू लड़की से दोस्ती, 8 साल तक किया यौन शोषण, केस दर्ज

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है,…

Last Updated: April 8, 2026 17:49:31 IST

Video: नहीं देखा होगा आस्था का ऐसा रूप, हाथों-घुटनों के बल तिरुमाला मंदिर की 3500 सीढ़ियां चढ़ी महिला

Tirumala Mandir Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा…

Last Updated: April 8, 2026 17:43:16 IST

सादगी की मिसाल: टीकमगढ़ की सड़कों पर पोहा-जलेबी तलती दिखीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती

इस वीडियो में उनकी कोई राजनीतिक चमक-धमक नहीं, बल्कि एक साधारण 'दीदी' का रूप दिखाई…

Last Updated: April 8, 2026 17:34:21 IST

Purnia University: डोसा प्लाजा में खुली ‘प्यार’ की पोल! प्रोफेसर और PhD छात्रा की नजदीकियों ने मचाया बवाल, बैठ गई इन्क्वारी!

Purnia University Professor Viral Video: एक ही प्लेट में डोसा खाना पूर्णिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर…

Last Updated: April 8, 2026 17:35:22 IST

‘वह टीम इंडिया में क्यों नहीं हैं? बुमराह के साथ होने चाहिए…’ मोहम्मद शमी के सपोर्ट में सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी का खुलकर सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि वह जसप्रीत…

Last Updated: April 8, 2026 17:04:47 IST