होम / Vastu Tips: घर में इस फल का पेड़ लगाने से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न, जानें क्या हैं सही नियम

Vastu Tips: घर में इस फल का पेड़ लगाने से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न, जानें क्या हैं सही नियम

Mudit Goswami • LAST UPDATED : January 29, 2024, 1:49 am IST

India News (इंडिया न्यूज),Vastu Tips: हिंदू धर्म में कुछ पौधों का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मकता का वास होता है और कई बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए लोग तुलसी का पौधा, मनी प्लांट जैसे कई पौधे लगाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि एक पेड़ ऐसा भी है जिसे घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और परिवार में सुख-शांति रहती है।

अनार का पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में अनार के पेड़ पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के घर में अनार का पेड़ होता है उसे किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या नहीं होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है। इसके अलावा ग्रह दोष और वास्तु दोष भी दूर होते हैं।

अनार का पेड़ कहाँ लगाएं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के सामने अनार का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। ध्यान रखें कि घर के बीच में भूलकर भी अनार का पेड़ न लगाएं। इससे आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही धन संबंधी परेशानियां भी आपको घेर सकती हैं।

देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए यहां पेड़-पौधे लगाएं

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर के मुख्य द्वार के दाहिनी ओर अनार का पेड़ लगाना चाहिए। इससे घर में देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती है।

इस दिशा में पौधे न लगाएं

अनार का पेड़ भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में पेड़-पौधे लगाने से घर में नकारात्मकता आती है और परिवार के सदस्यों के बीच अशांति बनी रहती है, जिसके कारण हमेशा झगड़े होते रहते हैं।

यह भी पढेंः-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT