<
Categories: क्रिकेट

IPL 2206: चोट के बावजूद टीम को मजबूत रखा, तीन हार के बाद अच्छी वापसी, अश्विन ने CSK को जमकर सराहा

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ को रोमांचक बना दिया. मिच मार्श की तूफानी 90 रन की पारी और लखनऊ की शानदार बल्लेबाजी ने मैच का रुख बदल दिया.

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर उनकी प्लेऑफ की राह मुश्किल कर दी. इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिच मार्श ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए केवल 38 गेंदों में 90 रन बनाए और टीम की जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. हालांकि इस हार के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. टीम को अपने बाकी दोनों मुकाबले जीतने होंगे और साथ ही अन्य टीमों के परिणाम भी उनके पक्ष में आने जरूरी होंगे. पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई की वापसी की जमकर तारीफ की.

अश्विन ने कहा कि लगातार चोटों के बावजूद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम को मजबूत बनाए रखा. उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआती तीन मैच हारने के बाद जिस तरह चेन्नई ने वापसी की, वह टीम के अनुभव और आत्मविश्वास को दर्शाता है. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 187 रन बनाए. लखनऊ के गेंदबाज आकाश सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए. उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़, सैमसन और उर्विल पटेल को जल्दी आउट कर चेन्नई पर दबाव बना दिया.

कार्तिक और दुबे ने संभाली पारी

शुरुआती झटकों के बाद कार्तिक और डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, जिससे चेन्नई मजबूत स्थिति में पहुंची. ब्रेविस ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि कार्तिक ने जिम्मेदारी के साथ 71 रन की शानदार पारी खेली. अंत में शिवम दुबे ने 16 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया.

मिच मार्श की विस्फोटक बल्लेबाजी

188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की. मिच मार्श और जोश इंग्लिस ने चेन्नई के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया. मार्श ने केवल 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. हालांकि मार्श 90 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण रन आउट हुए, लेकिन तब तक लखनऊ जीत के बेहद करीब पहुंच चुका था. निकोलस पूरन और मुकुल चौधरी ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर टीम को शानदार जीत दिलाई.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Brazil Election: कौन हैं ट्रंप के दूश्मन लूला डा सिल्वा? जो चौथी बार बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति; 44 लाख वोटों को जीतकर रचा इतिहास

Brazil Election: ब्राज़ील के प्रेसिडेंट लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने विरोधी फ्लेवियो बोल्सोनारो…

Last Updated: October 26, 2026 08:28:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा या सस्ता? तुरंत चेक करें आज के नए रेट

UP Petrol Diesel Price 26 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 26, 2026 08:06:02 IST

Aaj ka Mausam: मौसम का महाअलर्ट! खतरनाक साइक्लोन से 17 राज्यों में मचेगी तबाही? IMD ने दी भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

Aaj ka Mausam: गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बलिया, मिर्जापुर, कानपुर, वाराणसी,…

Last Updated: October 26, 2026 07:45:09 IST

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST