Premanand Maharaj ji Parvachan: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इंडस्ट्री के पॉपुलर और पसंदीदा कपल में से एक हैं. हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसने फैंस का दिल जीत लिया है.
प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने पहुंचे विराट और अनुष्का
दरअसल, एक बार फिर विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज 17 फरवरी मंगलवार के दिन सुबह लगभग 5:30 बजे केली कुंज आश्रम वृंदावन में प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj ji) के दर्शन करने पहुंचे. इसी दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि विराट और अनुष्का जमीन पर बैठकर प्रेमानंद महाराज जी के प्रवचन सुनन रहे हैं और भक्ति भाव में लीन नजर आ रहे हैं. कपल का यह सादगी भरा अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है.
1 घंटे तक प्रेमानंद महाराज आश्रम में रहे विराट और अनुष्का
विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने लगभग 1 घंटे तक प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj ji) आश्रम में रहकर प्रवचन सुने, सत्संग किया और उनसे बात की. वहीं दर्शन करने के बाद विराट और अनुष्का की काली गाड़ी केलीकुंज आश्रम के बाहर जाम में फंस गई और उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान का यह वीडियों अब सोशलल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दोनों के सादगी भरे अंदाज को काफी ज्यादा पसंद कर रहे है और कपल की तारीफ कर रहे हैं.
Virat Kohli and Anushka Sharma at Premanand Ji Maharaj in Vrindavan 🥹❤️ pic.twitter.com/vdZeVCFzoD
— 𝙒𝙧𝙤𝙜𝙣🥂 (@wrognxvirat) February 17, 2026
पहली भी कई बार कर चुके विराट और अनुष्का प्रेमानंद जी के दर्शन
ऐसा पहली बार नहीं है जब विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने आए हैं, वो पहले भी कई बार प्रेमानंद महाराज के पास आ चुके हैं. पिछले साल 2025 में विराट और अनुष्का ने करीब तीन बार वृंदावन का दौरा किया था. पीछले साल जनवरी में विराट और अनुष्का अपने बच्चों के साथ प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Maharaj ji) का आशीर्वाद लेने वृंदावन आए थे. वहीं मई महीने में भी विराट कोहली अपने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के ठीक एक दिन बाद अपनी पत्नी अनुष्का के साथ प्रेमानंद जी से मुलाकात करने पहुंचे थे इसके बाद वो दिसंबर में भी वृंदावन आए थे. पहली मुलाकात में विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद जी से सफलता के मंत्र पूछा था. बाकी तीनों मुलाकातों में विराट और अनुष्का काफी भावक और भक्ति भाव में देखे गए.
जल्द IPL 2026 खेलेंगे विराट कोहली
बता दें कि रिपोर्टों के अनुसार- फरवरी 2026 के मध्य में विराट कोहली (Virat Kohli) लंदन से भारत (मुंबई) लौटे थे. अब वो जल्द ही आगामी IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं विराट कोहली हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुई सीरीज में खेलते दिखे थे. विराट ने इन 3 मैचों में 240 रन 80 के एवरेज और 105.26 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे.