Hindi News / Dharam / Vivah Muhurat 2024 If You Want To Get Married Then Know The Auspicious Time Of 2024 Days Will Be Less Than 2023

Vivah Muhurat 2024: करना है विवाह तो जानें 2024 के शुभ मुहूर्त, 2023 से कम रहेंगे दिन

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Vivah Muhurat 2024, दिल्ली: विवाह के सीजन के बीच 2023 का समापन होने जा रहा है। ऐसे में अगले साल की शादी की तैयारी लोग इस साल से ही शुरू कर चुके हैं। जानने वाली बात यह है कि 2024 में विवाह के लिए कौन से शुभ मुहूर्त है। जिस […]

BY: Simran Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Vivah Muhurat 2024, दिल्ली: विवाह के सीजन के बीच 2023 का समापन होने जा रहा है। ऐसे में अगले साल की शादी की तैयारी लोग इस साल से ही शुरू कर चुके हैं। जानने वाली बात यह है कि 2024 में विवाह के लिए कौन से शुभ मुहूर्त है। जिस पर आप अपने जीवनसाथी को अपने जीवन का हमसफर बन सकते हैं।

कम होगा विवाह मुहूर्त

आने वाले वर्ष 2024 में 2023 की अपेक्षा 4 दिन विवाह का मुहूर्त कम होने वाला है। खास बात यह है कि जो लोग गर्मी के मौसम में विवाह करने के बारे में विचार कर रहे हैं। उन्हें यह मौका नहीं मिलेगा क्योंकि मई और जून में एक भी दिन विवाह मुहूर्त नहीं रहने वाला है। इस वजह से इन दोनों माह में शुक्र ग्रह का अस्त होना है और इसको उदित होने के लिए जुलाई में मुहूर्त निकाला गया है।

सावधान! 14 मार्च को होने वाला है कुछ बड़ा, कल का दिन हल्के में लेना पड़ जाएगा भारी, होली पर मिल रहे कई डरावने संकेत

Vivah Muhurat 2024

24 वर्ष बाद आया ऐसा समय

बताया जा रहा है कि पूरे 24 वर्षों बाद एक ऐसा योग निकला है। जिसमें मई और जून में एक भी विवाह मुहूर्त नहीं है। इस वजह से दोनों महीना में शुक्र ग्रह का अस्त होना है। शुक्र उदय होने के बाद जुलाई के महीने से विवाह के मुहूर्त को निकाला जाएगा। ऐसी स्थिति वर्ष 2000 में आई थी। उसे समय भी मई और जून में कोई भी विवाह मुहूर्त नहीं था। इस साल 2023 में देखा जाए तो 81 दिन विवाह का मुहूर्त था, जबकि आने वाले वर्ष 2024 में 77 दिन ही विवाह मुहूर्त को दिखाया जा रहा है। इसके साथ ही बता दे की सबसे ज्यादा शादियों के मुहूर्त 2024 में फरवरी महीने में निकले हैं। जो 20 दिन के हैं।

क्या है गुरु-शुक्र का महत्व

विवाह कार्य में गुरु और शुक्र के महत्व के बारे में बात करें तो गुरु और शुक्र दोनों ही विवाह के मुहूर्त के लिए बहुत जरूरी होते हैं। अच्छा शुक्र भोग, विलास और नकारात्मक कारकों को दूर करता है और सुखद माहौल बनता है। वही गुरु कन्या के लिए पति का सुख प्राप्त करता है। दोनों ही ग्रह जब उदय रहते हैं। तभी विवाह का योग निकलता है। इनके अस्त्र रहने पर विवाह नहीं किया जाता।

वही बता दे की 23 अप्रैल 2024 को शुक्र ग्रह दोपहर में अस्त हो जाएगा। जो की 29 जून तक अस्त रहेगा। वही 6 मई से गुरु ग्रह भी अस्त हो जाएगा। जो की 2 जून तक उदय होने वाला है। परंतु शुक्र अस्त ही रहेगा इस कारण से मई वह जून महीने में विवाह की किसी भी मूरत का आगमन नहीं किया गया है। सबसे शुभ मुहूर्त इस बार फरवरी 2024 का बताया जा रहा है। जिसमें 20 दिन विवाह के लिए शुभ है। सबसे कम पांच-पांच दिन अप्रैल और अक्टूबर में बताए गए हैं। जिसमें विवाह को शुभ माना गया है।

विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 2024

जनवरी: 16,17,20 से 22,27 से 31 (10 दिन)
फरवरी: 1 से 8,12 से 14,17 से 19,23 से 27,29 (20 दिन)
मार्च: 1 से 7, 11,12 (9 दिन)
अप्रैल: 18 से 22 ( 5 दिन)
जुलाई: 3,9 से 15 (8 दिन)
अक्टूबर: 3,7,17,21,23,30 (6 दिन)
नवंबर: 16 से 18, 22 से 26,28 ( 9 दिन)
दिसंबर: 2 से 5, 9 से 11, 13 से 15 (10 दिन)

(पंचांग में भेद होने के कारण तिथि घट बढ़ सकती है और परिवर्तन हो सकता है)

 

ये भी पढ़े:

Tags:

India News DharamVivah Muhurat 2024

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue