<
Categories: धर्म

Vivah Panchami Kab Hai 2025: कब है विवाह पंचमी? यहां जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त

Vivah Panchami Kab Hai: हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन विवाह पंचमी मनाई जाती है. यह दिन हिंदू धर्म में बेहद खास है, क्योंकि मान्यताओं के अनुसार विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और सीता जी की शादी हुई थी

Vivah Panchami Date 2025: विवाह पंचमी का दिन हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इस तिथि को त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था. इसी दिन ही भगवान राम ने मिथिला में शिव धनुष को तोड़ा था और माता सीता ने उनके गले में वरमाला डाली थी. इसलिए विवाह पंचमी को राम और सीता जी के विवाह का वर्षगांठ के तौर पर मनाया जाता है. चलिए जानते हैं इस साल 2025 में विवाह पंचमी कब है? इस दिन का शुभ मुहूर्त क्या है?   

कब है विवाह पंचमी? (Kab Hai Vivah Panchami 2025?)

वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर विवाह पंचमी मनाई जाती हैं. साल 2025 में मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 24 नवंबर के दिन रात 9 बजकर 22 मिनट पर शुरू हो रही है, जो अगले दिन  25 नवंबर को रात 10 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर विवाह पंचमी 25 नवंबर दिन मंगलवार के दिन है.

विवाह पंचमी पर पड़ रहा है एक शुभ योग और एक अशुभ योग

हिंदू पंचांग के अनुसार विवाह पंचम के दिन बेहद रवि योग पड़ रहा है. जो विवाह पंचम के दिन रात में 11 बजकर 57 मिनट से बनेगा और अगले दिन 26 नवंबर को सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. ज्योतिष दृष्टि के अनुसार रवि योग को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है. यह अत्यंत शुभ योग तब बनता है जब चंद्रमा का नक्षत्र सूर्य के नक्षत्र से चौथे, छठे, नौवें, दसवें और तेरहवें स्थान पर होता है. रवि योग में किए गए हर कार्य में सफलता मिलती है और बेहद लाभ होता है. इसके अलाव रवि योग में सभी प्रकार के दोष मिट जाते हैं क्योंकि इसमें सूर्य का प्रभाव अधिक होता है. इसके अलावा विवाह पंचमी के दिन गण्ड योग भी बन रहा है, जो प्रात:काल से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक है. ज्योतिष दृष्टि से इस योग को बेहद अशुभ माना जाता है. गण्ड योगका शाब्दिक अर्थ है “गाँठ” या “उलझन” है. इसलिए इस योग में किए गए कार्यों में बाधाएँ और कठिनाइयाँ आती है। इस योग का निर्माण तब होता है जब चंद्रमा कुछ निश्चित नक्षत्रों (जैसे गण्डमूल नक्षत्र) में होता है.

विवाह पंचमी शुभ मुहूर्त (Vivah Panchami 2025 Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:04 बजे से सुबह 05:58 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:47 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक.
  • निशिता मुहूर्त: देर रात 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

शर्मनाक! सरकारी अस्पताल के ICU के बिस्तर पर बेबस मां को कुतर गए चूहे, रूह कंपा देने वाली घटना

भाईंदर के सरकारी अस्पताल के ICU में रूह कंपा देने वाली घटना! वेंटिलेटर पर लेटी…

Last Updated: March 17, 2026 00:03:44 IST

जिस पत्नी के लिए परिवार को छोड़ा, वही मिली प्रेमी के साथ कमरे में… फिर जो हुआ, जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

अलीगढ़ न्यूज: साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज करने वाले एक कपल की कहानी अब…

Last Updated: March 16, 2026 23:13:10 IST

अवॉर्ड लेने जा रहे थे सैमसन, केएल राहुल ने लगाई आवाज, लाइन तोड़ सीने से लगे संजू, VIDEO

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के वार्षिक नमन अवॉर्ड्स समारोह में एक ऐसा पल…

Last Updated: March 16, 2026 22:44:40 IST

Bihar Crime: पहले बुलाया घर फिर…; सुबह सड़क किनारे मिला इंटर के छात्र का लाश, पूरे गांव में मचा हड़कंप

Bhojpur Inter Student Murder: परिजनों के अनुसार युवक को देर रात घर से बुलाकर गोली…

Last Updated: March 16, 2026 22:10:38 IST

NZ vs SA 2nd T20I: न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला कब? भारत में कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट…

Last Updated: March 16, 2026 22:11:10 IST

Jharkhand Weather: रांची में तेज आंधी-बारिश का कहर: ‘बार’ के पास मची चीख-पुकार, पलक झपकते ही मलबे में तब्दील हुईं गाड़ियां

Ranchi Weather News: रांची में कुदरत का खौफनाक मंजर! कडरू मेन रोड पर अचानक मौत…

Last Updated: March 16, 2026 21:54:25 IST