होम / क्यों बंद होती हैं शनि देव की आंखें? देख लिया तो होता है ऐसा अंजाम, जानें किसने दिया इतना भयंकर श्राप

क्यों बंद होती हैं शनि देव की आंखें? देख लिया तो होता है ऐसा अंजाम, जानें किसने दिया इतना भयंकर श्राप

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 28, 2024, 4:44 pm IST
ADVERTISEMENT
क्यों बंद होती हैं शनि देव की आंखें? देख लिया तो होता है ऐसा अंजाम, जानें किसने दिया इतना भयंकर श्राप

Rules for Worshiping Shani Dev

India News (इंडिया न्यूज), Rules for Worshiping Shani Dev: शनि भगवान सूर्य और छाया के पुत्र हैं। दरअसल, उनकी दृष्टि में क्रूरता उनकी पत्नी के श्राप के कारण है। ब्रह्मपुराण के अनुसार, शनिदेव बचपन से ही भगवान कृष्ण के भक्त थे। बड़े होने पर उनका विवाह चित्ररथ की पुत्री से हुआ। उनकी पत्नी एक गुणवान और अत्यंत तेजस्वी स्त्री थी। एक बार वह पुत्र प्राप्ति की इच्छा से उनके पास आई, लेकिन शनि भगवान कृष्ण के ध्यान में लीन थे। उन्हें बाहरी दुनिया का कोई ध्यान नहीं था। पत्नी प्रतीक्षा करते-करते थक गई, तब क्रोध में उन्होंने उसे श्राप दे दिया कि आज के बाद तुम जिसे देखोगे, वो नष्ट हो जाएगा।

ब्रह्मपुराण के अनुसार, ध्यान टूटने पर जब शनिदेव ने अपनी पत्नी को बताया और समझाया तो पत्नी को अपनी भूल का पश्चाताप हुआ, परंतु श्राप का प्रतिकार करने की शक्ति उसमें नहीं थी। तभी से शनिदेव सिर झुकाकर रहने लगे। क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि उनकी वजह से किसी को कोई हानि पहुंचे।

धनतेरस के दिन इस समय पर रहेगा राहु काल, गलती से भी न करें खरीदारी, वरना घर में छा जाएगी कंगाली – India News

शनिदेव से जुड़े रहस्य

शनिदेव की पूजा खड़े होकर या उनकी आंखों में देखकर नहीं करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिदेव की नजर जिस पर भी पड़ती है, उसके बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। श्राप की वजह से शनि की पत्नी ने कहा था कि जिस पर भी वो अपनी नजर डालेंगे, उसका विनाश हो जाएगा। अपनी पत्नी के श्राप के कारण ही शनिदेव की नजर दोषयुक्त मानी जाती है। इसलिए शनिदेव की नजर से बचने की सलाह दी जाती है।

दीवाली पर अपनी राशि के अनुसार करें केवल ये एक काम, मां लक्ष्मी बरसाएंगी पैसा, बन जाएंगे हर रूके काम – India News

 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT